होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Parineeti Chopra और Raghav Chadha जल्द लेंगे सात फेरे, उदयपुर के इस पैलेस में होगी शादी

01:52 PM May 28, 2023 IST | Prasidhi

इन दिनों Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी बी टाउन की सकसे बड़ी चर्चा में से एक है। हाल ही में दोनों ने एक इंटिमेट इंजेगमेंट की थी। अब लोगों को इंतजार है तो इनकी शादी का। हाल ही में एक्ट्रेस उदयपुर में अपने परिवार वालों के साथ स्पॉट की गई थीं। जिसके बाद कहा जा रहा है कि, Parineeti Chopra और Raghav Chadha राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे।

इस पैलेस में हो सकती है Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी

हिन्दी सिनेमा की एक्ट्रेस Parineeti Chopra और आप पार्टी के सांसद Raghav Chadha जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक्ट्रेस शनिवार सुबह 9.30 बजे उदयपुर पहुंचीं और उदयपुर के लीला पैलेस में ठहरी हुई थीं। जिसके बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि, दोनों लीला पैलेस में शादी कर सकते हैं। जहां एक्ट्रेस लीला पैलेस में रुकी थीं वहीं उनका परिवार उदयविलास में रुका था। आपको बता दें कि, परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा की जोधपुर में 'शाही शादी' हुई थी। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति राजस्थान के उदयपुर या जयपुर में ही शादी कर सकती हैं।

उदयपुर में होगी शादी

आपको बता दें कि, एक्ट्रेस ने हाल ही में पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना से भी मुलाकात की और उदयपुर के पर्यटन स्थलों व होटलों की जानकारी ली। रिपोर्ट्स की माने तो Raghav Chadha भी उदयपुर आने वाले थे लेकिन अब वो जल्द ही जयपुर आकर शादी के डेस्टीनेशन का जायजा करेंगे।

Next Article