For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जल्द होंगे एक Parineeti Chopra और Raghav Chadha, बहन की शादी के लिए प्रियंका भी परिवार संग आई भारत

03:03 PM Apr 02, 2023 IST | Prasidhi
जल्द होंगे एक parineeti chopra और raghav chadha  बहन की शादी के लिए प्रियंका भी परिवार संग आई भारत

इन दिनों बी टाउन और राजनीति के गलियारों में परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) और राघव चढ्डा(Raghav Chadha) के ही चर्चे हैं। दोनों को लगातार दो दिन साथ में स्पॉट किया गया था। जिसके बाद दोनों की शादी के अटकले फैंस लगा रहे हैं। रिश्तें को मोहर तब लगी जब ‘आप’ के नेता संजीव अरोड़ा ने ट्वीट करके दोनों को आगे की लाइफ के लिए बधाईयां दी। इसके बाद सिंगर हार्डी संधू ने भी इस खबर को पक्का करते हुए दोनों को बधाई दी थी। लेकिन कथित कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है। इन्हीं चर्चाओं के बीच दोनों को एक बार फिर साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था।

Advertisement

प्रियंका भी पहुंची अपने परिवार के साथ

आज सुबह ही परिणीति(Parineeti Chopra) और राघव(Raghav Chadha) को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों को ये कंफर्म हो गया है कि दोनों का जल्द ही रोका होने वाला है। आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा भी अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई आई हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा पहली बार अपनी बेटी के साथ भारत आई हैं। साथ ही उनके पति निक जोनस भी मुंबई पहुंचे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, प्रियंका अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई हैं।

फिल्मी तरीके से हुआ प्यार

भले ही परिणीति और राघव साथ में पढ़े हो, लेकिन उन दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत तब हुई जब परिणीति पंजाब में शूटिंग कर रही थी। कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते को महज 6 महीने ही हुए हैं। सूत्र के अनुसार, दोनों अभी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहते लेकिन AAP के नेता का एक ट्वीट की बहुत कुछ कहता है।

.