होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Parineeti Raghav Marriage: सात जन्मों के अटूट बंधन में बंधे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, फैंस को तस्वीरों का इंतजार

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने रविवार 24 सितंबर को उदयपुर में शादी कर ली है। सगाई करने के करीब साढ़े चार महीने बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंध गए है।
09:19 PM Sep 24, 2023 IST | Kunal Bhatnagar

Parineeti Raghav Marriage: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने रविवार 24 सितंबर को उदयपुर में शादी कर ली है। सगाई करने के करीब साढ़े चार महीने बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंध गए है। शादी की रस्में 23 सितंबर से शुरू हुईं और फिर 24 सितंबर को शाम करीब 6 बजे दोनों की शादी हो गई। लीला पैलेस में शादी की सभी रस्में पूरी की गईं और फिर दोनों सात जन्मों के अटूट बंधन में बंध गए।

सात जन्मों के अटूट बंधन में बंध दोनों

दोनों ने अपनी शादी के लिए उदयपुर के खूबसूरत लीला पैलेस को चुना। शादी की रस्में 23 सितंबर से शुरू हुईं और फिर 24 सितंबर को शाम करीब 6 बजे दोनों की शादी हो गई। रविवार को करीब एक बजे राघव चड्ढा के सिर पर सहरा सजा और इसके बाद वह परिणीति को लाने के लिए लेक पैलेस से बारात लेकर नाव पर सवार हुए और लीला पैलेस पहुंचे। लीला पैलेस में शादी की सभी रस्में पूरी की गईं और फिर दोनों सात जन्मों के अटूट बंधन में बंध गए।

कई मशहूर लोग हुए शादी में शामिल

परिणीति बॉलीवुड की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं तो वहीं दूसरी ओर राघव चड्ढा राजनीति में अपनी अलग पहचान रखते हैं। ऐसे में इस शादी में कई मशहूर लोग शामिल हुए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, सानिया मिर्जा, मशहूर बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीषा मल्होत्रा समेत कई लोग इस शादी का हिस्सा बने।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के फैंस भी उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे. अब जब दोनों की शादी हो गई है तो सोशल मीडिया पर दोनों को फैंस से बधाइयां मिल रही हैं।

बारात शाही अंदाज में निकली

दोपहर करीब सवा तीन बजे राघव चड्ढा बारात लेकर लीला पैलेस के लिए रवाना हुए। फिर लीला पैलेस पहुंचकर जयमाला और फेरे हुए। हालांकि, अभी तक उनकी शादी की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं। फैंस दोनों की फोटो का इंतजार कर रहे हैं।

Next Article