For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

PTI भर्ती को ले डूबी पेपरलीक मास्टरमाइंड की गर्लफ्रेंड! 300 अभ्यर्थियों 'भविष्य' पर लटकी तलवार

सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण का अब पीटीआई भर्ती से भी कनेक्शन सामने आया है।
01:25 PM Jun 02, 2023 IST | Anil Prajapat
pti भर्ती को ले डूबी पेपरलीक मास्टरमाइंड की गर्लफ्रेंड  300 अभ्यर्थियों  भविष्य  पर लटकी तलवार
Priyanka Vishnoi, Bhupendra Saran

PTI Recruitment Exam Case : जयपुर। सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण का अब पीटीआई भर्ती से भी कनेक्शन सामने आया है। साथ ही पेपर लीक मास्टमाइंड की गर्लफ्रेंड पीटीआई भर्ती को भी ले डूबी है। ऐसे में 300 अभ्यर्थियों के भविष्य पर तलवार लटकती नजर आ रही है। सारण पेपर लीक के धंधे में इस कदर जड़े जमा चुका था कि उसने अभी गर्लफ्रेंड प्रियंका विश्नोई का भी पीटीआई भर्ती में चयन करवा दिया था। लेकिन, जब सामने आया कि जिस प्रिंयका नाम की लड़की का पीटीआई भर्ती में चयन हुआ है, वो पेपर लीक के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड है तो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग ने पिछले साल 2 से 16 दिसंबर तक पीटीआई भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की थी। इस दौरान प्रियंका विश्नोई के देस्तावेजों की भी जांच की गई थी। लेकिन, फाइनल परिणाम जारी करने से पहले जांच में प्रियंका का नाम सामने आने के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड ने चयन निरस्त कर दिया। साथ ही 300 अभ्यर्थियों में से अधिकतर के दस्तावेजों में खामियां पाई गई। जिसके चलते कर्मचारी चयन बोर्ड ने चयन की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

बोर्ड अध्यक्ष बोले-प्रियंका के साथ अन्य अभ्यर्थियों की डिग्रियों में खामियां

कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग ने प्रियंका के दस्तावेजों की जांच की थी। अन्य अभ्यर्थियों के साथ प्रियंका का भी पीटीआई में चयन हो गया था। लेकिन, फाइनल परिणाम से पहले कुछ गलतियां सामने आई और परिणाम पर अभी रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका का नाम पेपर लीक के आरोपी भूपेंद्र सारण से जुड़ा है। उसे डिबार करने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही पीटीआई भर्ती में 300 अभ्यर्थियों के परिणाम पर रोक लगा दी है। क्योंकि इन अभ्यर्थियों की डिग्रियों में भी कुछ खामियां सामने आई है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। तब तक परिणाम प्रोविजनल रखा है।

सवालों के घेरे में शिक्षा विभाग

पेपर लीक मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड और अन्य अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में खामियां सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी सवालों के घेरे में आ गया है। शिक्षा विभाग ने पीटीआई भर्ती के 300 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की थी। लेकिन, जांच में शिक्षा विभाग को खामियों का कोई पता नहीं चला। हालांकि, राजस्थान कर्मचारी चयन की सर्तकता से बड़ा फर्जीवाड़ा होने से बच गया। चयन बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची में प्रियंका का नाम देखा तो अधिकारियों ने तुरंत पुलिस वेरिफिकेशन कराया। जांच में सामने आया कि ये तो पेपर लीक के मास्टरमाइंड सारण की गर्लफ्रेंड है, जो अभी जेल में बंद है। इसके बाद बोर्ड ने आनन-फानन में चयन निरस्त कर दिया। साथ ही अन्य अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की तो अन्य अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में भी खामियां पाई गई। इसके बाद बोर्ड ने भर्ती पर ही रोक लगा दी है।

अभी जेल में बंद है सारण की गर्लफ्रेंड

बता दे जयपुर पुलिस ने पिछले साल दिसंबर में भूपेंद्र सारण के ठिकानों में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान बड़ी तादात में फर्जी डिग्रियां पाई गई थी। जिस पर सारण की पत्नी को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही पूछताछ में प्रियंका विश्नाई का नाम भी सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने मानसरोवर स्थित किराए के मकान से प्रियंका को गिरफ्तार किया था। अभी सारण के साथ-साथ उसकी गर्लफ्रेंड प्रियंका जेल में बंद है।

कौन है भूपेंद्र सारण?

सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण अभी जेल में बंद है। सारण साल 2011 में जीएनएम भर्ती पेपर लीक मामले और साल 2022 में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में भी शामिल था। वो पहले भी जेल जा चुका हे। सारण आरपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में मूल अभ्यर्थियों की जगह पर डमी अभ्यर्थियों को भी बिठाता था। इसके लिए वो 5 लाख रुपए लेता था। इतना ही नहीं, सारण फर्जी डिग्रियां भी बेचता था। इस काम में उसकी गर्लफ्रेंड प्रियंका विश्नोई मदद करती थी। यही वजह थी दी सारण ने उसको किराये पर फ्लैट दिला रखा था। जहां पर फर्जी डिग्रियों को रखा जाता है। लेकिन, जब पुलिस ने जांच की तो सारण की गर्लफ्रेंड को फर्जी डिग्रियों के साथ दबोच लिया था। ऐसे में अब पीटीआई भर्ती में प्रियंका का चयन होने के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि उसकी डिग्री भी फर्जी है।

ये खबर भी पढ़ें:-ये फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर तीसरी पास, लेकिन अधिकारी से लेकर राजनेता तक को अपने जाल में फंसाने में माहिर

.