For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Worlds Biggest Ravan: पंचकूला में देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला...25 कारीगरों ने 3 महीने में किया तैयार

01:13 PM Oct 24, 2023 IST | Sanjay Raiswal
worlds biggest ravan  पंचकूला में देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला   25 कारीगरों ने 3 महीने में किया तैयार

पंचकूला। पूरे देश में आज दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। दशहरे के दिन जगह-जगह रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाने की लिए रावण के साथ उसके दोनों भाइयों मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाए जाते हैं और उन्हें जलाया जाता है।

Advertisement

भारत के ऐसे कई शहर हैं जहां रावण दहन को काफी बड़े अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है और इसे देखने के लिए विदेशों से भी लोग भारी संख्या में आते हैं। हर साल की तरह आज यानी 24 अक्टूबर 2023 को भी दशहरा पूरे भारत में दशहरा मनाया जाएगा। जगह-जगह रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। वहीं पंजाब के पंचकूला में देश का सबसे बड़ा रावण का पुतला बनाया गया है।

पंचकूला में देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला…

इस साल पंजाब के पंचकूला में देश का सबसे बड़ा रावण का पुतला बनाया गया है। यह पुतला देशभर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वजह है कि इस रावण के पुतले की कुल ऊंचाई 171 फीट है। दशहरे के मौके पर आज इस रावण के पुतले को जलाया जाएगा। पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शालीमार ग्राउंड में रावण दहन का कार्यक्रम होगा, जिसके लिए प्रशासन की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं।

पंचकूला के श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (दशहरा कमेटी) और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रावण दहन से पहले कार्यक्रम में भजन-कीर्तन भी गाए जाएंगे। ऐसे में इस दशहरा समारोह में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है।

रावण का पुतला बनाने में आया 18 लाख का खर्चा…

बता दें कि पंचकूला में देश बनाए गए सबसे बड़े रावण के पुतले को तैयार करने में कुल 18 लाख रुपए खर्च किए हैं। वहीं, इस पुतले का निर्माण करने में 25 कारीगरों को कुल 3 महीने का समय लगा। रावण के इस पुतले को बनाने में करीब 25 क्विंटल लोहा, 500 बांस के टुकड़े, 3000 मीटर लंबा मैट, 3500 मीटर कपड़ा लगा है। इसके अलावा रावण का चेहरा बनाने के लिए लगभग 1 क्विंटल फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।

रावण के अंदर लगाए इको फ्रेंडली पटाखे…

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए रावण के पुतले के अंदर इको फ्रेंडली पटाखे लगाए गए हैं। ये सभी पटाखे तमिलनाडु से मंगाए गए हैं। बता दें कि इस भव्य रावण के पुतले का दहन रिमोट के जरिए किया जाएगा।

साल 2019 में चंडीगढ़ में बनाया था सबसे बड़ा रावण पुतला…

बता दें कि इससे पहले साल 2019 में चंडीगढ़ के धनास गांव में रावण का पुतला तैयार करवाया था। बराडा गांव से तेजिंदर सिंह राणा ने दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बनायावा था। इस पुतले की ऊंचाई 221 फीट थी। बराडा गांव से तेजिंदर सिंह राणा पिछले 35 सालों से रावण बना रहे हैं।

.