For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

पाकिस्तानी बेटी का भारत बना 'ससुराल'…138 दिन बाद हुई विदाई, वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुआ था निकाह

11:14 AM May 25, 2023 IST | Jyoti sharma
पाकिस्तानी बेटी का भारत बना  ससुराल …138 दिन बाद हुई विदाई  वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुआ था निकाह

राजस्थान के जोधपुर में एक युवक ने पाकिस्तान की बेटी से शादी की और अब शादी के 138 दिन बाद इस दुल्हन की विदाई हुई अपने ससुराल भारत आ गई। ये कहानी है जितनी अनोखी लगती है उससे कहीं ज्यादा दिलचस्प हैं। इस कहानी ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में जमी बर्फ को पिघलाई तो नहीं लेकिन लोगों के दिलों को इसने जरूर पिघला दिया है।

Advertisement

ट्रेन हुई बंद तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुआ निकाह

जोधपुर के रहने वाले मुजम्मिल खान ने पाकिस्तान में उरूज फातिमा से शादी की, लेकिन ये शादी पाकिस्तान जाकर नहीं हुई बल्कि वीडियो कांफ्रेंसिग से की। 2 जनवरी को वीसी के जरिए दोनों ने निकाह किया था। मुजम्मिल खान के दादा बताते हैं कि उरुज फातिमा उनकी नातिन है। उससे ही मैंने मेरे पोते का निकाह तय किया था। लेकिन निकाह की जो तारीख तय की गई थी, उससे पहले भारत पाकिस्तान के बीच चलने वाली ट्रेन मुनावाब खोखरापार बंद गई, जिसने हमारा पाकिस्तान जाना मुश्किल कर दिया था। हम इतने अमीर तो है नहीं फ्लाइट से पाकिस्तान पूरी बारात ले जाते। इसलिए हमने वीडियो कांफ्रेंसिंग से निकाह करा दिया। अब दुल्हन को भारत लाने की समस्या थी।

सांसद गजेंद्र शेखावत ने की मदद

उन्होंने दुल्हन के लिए वीजा के लिए आवेदन दिया लेकिन काफी दिनों तक वीजा नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने जोधपुर सांसद और जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से संपर्क किया। उन्होंने हमें वीजा दिलाने में काफी मदद की। उन्होंने हमें वीजा दिलाया, जिसके बाद हम अपनी दुल्हन को उसके ससुराल भारत ला सके।

.