For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'पाकिस्तान में औरतें पैर की जूती…' महिला आरक्षण बिल पास होने पर छलका सीमा हैदर का दर्द

01:29 PM Sep 21, 2023 IST | Sanjay Raiswal
 पाकिस्तान में औरतें पैर की जूती…  महिला आरक्षण बिल पास होने पर छलका सीमा हैदर का दर्द

Women Reservation Bill: भारत की नई संसद भवन में काम काज शुरु हो गया। संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन बुधवार को महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) लोकसभा में पास हो गया है। महिला आरक्षण बिल लोकसभा में दो तिहाई बहुमत से पारित हो गया है। इसके पक्ष में 454, विपक्ष में 02 वोट पड़े है। अब गुरुवार को यह बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा। अगर संसद के दोनों सदनों में यह बिल पास होता है तो राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद ये कानून बन जाएगा।

Advertisement

इस बीच पाकिस्तान से अपने प्रेमी सचिन मीणा के लिए भारत आईं सीमा हैदर ने भी इस बिल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीमा हैदर ने कहा कि भारत सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण काम करने जा रही है। मैं मोदी सरकार के काम से बहुत खुश हूं।

'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर सीमा हैदर ने दी प्रतिक्रिया..

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने भारत की महिलाओं के अधिकारों और उनके आत्मसम्मान पर भारत और पाकिस्तान के बीच तुलना की। सीमा हैदर कहा, भारत में महिलाओं को 'देवी' माना जाता है, तो वहीं पाकिस्तान में लोग महिला को 'पैर की जूती' समझते हैं।

इस दौरान सीमा हैदर ने नारी शक्ति वंदन बिल पर मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। सीमा हैदर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औरतों को सम्मान दे रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है। इसके साथ ही वीडियो के अंत में सीमा हैदर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाते हुए नजर आ रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- PM की तस्वीर के सामने काटा केक, सीमा हैदर ने सेलिब्रेट किया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, वीडियो वायरल

सीमा हैदर ने मनाया था पीएम मोदी का जन्मदिन…

बता दें कि हाल ही में सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया था। सीमा हैदर ने केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी। सीमा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा अपने पति सचिन मीना और चार बच्चों के साथ केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मना रही हैं। सीमा ने मोदी जी की तस्वीर भी लगाई है और उस पर गुब्बारे भी लगाए।

.