होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Pakistan: फ्री आटा बांटते समय मची भगदड़, 2 लोगों की मौत, दाने-दाने को तरस रहा पाकिस्तान

07:55 AM Mar 24, 2023 IST | Supriya Sarkaar

पाकिस्तान में लगातार आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है। इस बीच आटे की कमी देखने को मिल रही है। आटा पाकिस्तान में एक बड़ा संकट बन कर सामने आ रहा है। आटे के लिए लोग इस समय मरने मारने के लिए तैयार हैं। इस बीच खबर है कि मुफ्त आटे के चक्कर में दो लोगों की जान चली गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों (Pakistan) की भीड़ जुट गई। भीड़ जुटने के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। 

इसके अलावा 8 लोग घायल हो गए। पाकिस्तानी पत्रकार इफ्तिखार फिरदौस ने एक वीडियो ट्वीट कर खराब हालातों का बारे में बताया है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘खैबर पख्तूनख्वा का बन्नू इलाका सबसे रूढ़िवादी क्षेत्रों में से एक है। लेकिन गरीबी की मार ऐसी है कि यहां कि महिलाएं सड़क पर निकलने को मजबूर हो गई हैं।’

सरकारी गोदाम से गेहूं चोरी 

पाकिस्तान के सिंध में शनिवार को 67 अधिकारियों को 40 हजार टन गेहूं चुराने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह (Pakistan) वही गेहूं था जो रूस से पाकिस्तान की भूखी जनता का पेट भरने के लिए आया था। 10 जिलों में मौजूद सरकारी गोदामों से यह गेहूं चोरी किया गया है। आटा इस समय पाकिस्तानी मुद्रा में 150 रुपए से ज्यादा की कीमत पर बिक रहा है।

लोग मरने को मजबूर 

पाकिस्तान में लोग खाने की कमी के कारण मौत को गले लगाने को तैयार हैं। सिंध के सुरजानी में शनिवार को एक परिवार ने जहर खा कर जान देने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक एक (Pakistan) शख्स अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है और बेरोजगार है। लगातार बढ़ रहे चीजों के दाम के कारण उसने अपने परिवार के साथ जान देने की कोशिश की। इस घटना के बाद सभी लोगों को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

(Also Read- Earthquake : भारत में अब आएगा सबसे बड़ा भूकंप ! इस वैज्ञानिक ने की भविष्यवाणी, तुर्किए, सीरिया और अफगानिस्तान के भूकंप पर भी दी थी चेतावनी)

Next Article