होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

PAK vs SL : रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, असालंका ने पलटा पासा

12:01 PM Sep 15, 2023 IST | Mukesh Kumar

PAK vs SL Asia Cup 2023 : डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने एशिया कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने गुरुवार रात को रोमांचक सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को 2 रनों से पटखनी दी है। लास्ट 2 गेंद पर श्रीलंका को 6 रनों की जरूरत थी। चरिथ असालंका ने अगली गेंद पर चौका लगाया और आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर टीम को रोचांचक मुकाबले में जीत दिला दी। श्रीलंका 11वीं बार वनडे एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। 17 सितंबर को कोलंबो के मैदान पर खिताबी मुकाबले में श्रीलंका का मुकाबला भारत से होगा।

यह खबर भी पढ़ें:- Asia Cup 2023: ACC के सामने पैसो के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, बारिश के चलते रद्द हुए मैचों का मांगा मुआवजा

बता दें कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 7 विकेट पर 252 रन बनाए । डीएलएस मेथड के तहत श्रीलंका को 252 रनों का लक्ष्य ही मिला। श्रीलंका ने 42 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।

अंतिम 2 ओवर में रोमांचक हुआ मुकाबला
अंतिम 12 गेंदो में श्रीलंका को जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी। यहां शाहीन शाह आफरीदी गेंदबाजी करने आए। श्रीलंका का स्कोर 240 रन पर 5 विकेट था। शुरुआती 2 गेंद पर 3 रन बन गए। तीसरी गेंद हॉट बॉल रही। चौथी गेंद पर धनंजय डी सिल्वा लॉन्ग ऑन पर कैच हो गए। पाचंवी गेंद पर दुनिथा वेल्लालागे भी कैच आउट हो गए। लास्ट गेंद पर 1 ही रन बना।

लास्ट ओवर में 8 रनों की जरूरत
42वें ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 6 गेंदों पर 8 रनों की जरूरत थी। जवान खान के सामने प्रमोद मुदुशन और चरिथ असालंका थे। पहली गेंद पर लेग बाय का एक रन बना। अगली गेंद हॉट हो गई और तीसरी गेंद पर 1 रन आ गया। चौथी गेंद पर मदुशन रन आउट हो गए। 2 गेंद पर 6 रन की जरूरत थी। जमान ने ऑफ स्टंप के बाहर निकली गेंद डाली, इस पर असालंका ने तेजी से बल्ला घुमाया और उस गेंद पर चौका चला गया।

आखिरी गेंद पर 2 रनों की जरूरत थी। जमान ने मिडिल स्टंप पर फुलर लेंथ स्लोअर बॉल फेंकी। असालंका ने स्क्वेयर लेग की तरह शॉट खेला और 2 रन लेकर अपनी टीम को रोमांचक मुकाबले में जीत दिला दी। असालंका 49 रन बनाकर नॉट आउट रहे और टीम को लगातार दूसरी बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचाया।

Next Article