होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

गोवा में पेंट फैक्टरी में लगी आग, 200 लोगों ने छोड़ा अपना घर, सीएम ने किया फैक्टरी स्थल का दौरा 

12:02 PM Jan 11, 2023 IST | Supriya Sarkaar

पणजी। गोवा की राजधानी पणजी में पिलेर्न औद्योगिक क्षेत्र में एक पेंट फैक्टरी में आग लग गई। इस फैक्टरी में पेंट का निर्माण किया जाता है। वहीं पेंट संयंत्र में आग लगने के बाद धुएं की मोटी परत छा गई। इस कारण आस-पास रहने वाले करीब 200 लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए। इसके बाद करीब 200 लोग अपना घर छोड़कर अन्य स्थानों पर चले गए। 

इस घटना को लेकर एक अधिकारी ने आज सुबह जानकारी दी। उत्तरी गोवा के जिलाधिकारी मामू हेगे ने बताया कि यह घटना मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे हुई। जहां औद्योगिक क्षेत्र के बर्जर बेकर कोटिंग्स फैक्टरी में आग लग गई।

इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने एक सुझाव जारी किया। जिसमें कहा गया कि फैक्टरी के 2 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को कहीं और चले जाना चाहिए। क्योंकि आग लगने से चारों ओर धुआं फैल गया और धुएं से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

सीएम ने किया फैक्टरी स्थल का दौरा 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंगलवार रात को फैक्टरी स्थल का दौरा किया और घटना की स्थिति का जायजा लिया। वहीं जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज सुबह आग पर काबू पा लिया गया।

(Also Read- J&K : LOC के पास पेट्रोलिंग के वक्त पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरे जवान, 3 हुए शहीद)

Next Article