For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Oumuamua News: ओमुआमुआ को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, क्या एलियंस से नहीं है इसका संबध 

07:36 AM Mar 25, 2023 IST | Supriya Sarkaar
oumuamua news  ओमुआमुआ को लेकर हुआ बड़ा खुलासा  क्या एलियंस से नहीं है इसका संबध 

साल 2017 में अंतरिक्ष में धरती के बेहद करीब से एक रहस्यम चट्टान गुजरी थी। इसे ओमुआमुआ नाम दिया गया था। इस चट्टान के अजीबो-गरीब आकार के कारण इसके एलियन अंतरिक्ष यान होने की अटकलें लगती रही हैं। अब बेहद खास जानकारी मिली है। यह सौर मंडल के बाहर से आया था। इस चट्टान से (Oumuamua News) हाइड्रोजन गैस निकल रही थी, जो उसकी स्पीड बढ़ा रही थी। वैज्ञानिकों को इस चट्टान को लेकर तब हैरानी हुई उन्होंने इसे सूर्य से दूर जाते देखा। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के रसायन शास्त्री व शोध लेखक जेनिफर बर्गनर ने कहा कि ओमुआमुआ को जब देखा गया था तब वैज्ञानिक हाइड्रोजन अणुओं का पता नहीं लगा सके थे।

Advertisement

वैज्ञानिकों ने स्पीड में देखा बदलाव 

वैज्ञानिकों के पास इसके अवलोकन का काफी कम समय था। उन्होंने इसकी स्पीड में बदलाव को भी देखा। बर्गनर ने कहा कि इस अंतरिक्ष चट्टान की स्पीड में बदलाव को लेकर कई अध्ययन हुए हैं। हालांकि कुछ संकेत थे कि हाइड्रोजन जैसा एक हल्का अणु ओमुआमुआ जैसी वस्तु की ट्रैजेक्टरी को चलाने में सक्षम हो सकता है। शोध में कहा गया कि अंतरिक्ष की ठंड में यह हाइड्रोजन अणु बर्फ में फंसे थे। लेकिन जैसे ही यह सूर्य के करीब आए तो यह गर्म होकर तेजी से बाहर निकलने लगे, जिसके कारण इसकी स्पीड बदल गई और सूर्य के गुरुत्वाकर्षण से निकल गया।

2017 में पहली बार दिखी चट्टान 

ओमुआमुआ को पहली बार अक्टूबर 2017 में देखा गया था। नजरों से गायब होने से पहले यह चार महीने तक टेलिस्कोप से दिखता रहा। इस दौरान इसने अपने विचित्र गुणों से सभी को हैरान कर दिया। नासा के मुताबिक यह अंतरिक्ष चट्टान सिगार के आकार की थी। यह लगभग 400 मीटर लंबी और उससे 10 गुना पतली थी। इसकी स्पीड 87.3 किमी प्रति सेकंड थी। शोधकर्ताओं को पहले लगा कि यह एक धूमकेतु है, लेकिन इसके पास धूल और गैस से बनी पूछ नहीं थी, उनका यह अनुमान सही साबित नहीं हुआ।

(Also Read- प्रलय के और करीब आ चुकी है धरती! भयंकर विनाशकारी थीं वो चार टक्कर)

.