For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Oscar 2023: दीपिका पादुकोण की मुरीद हुईं कंगना रनौत, ट्वीट कर कह दी ये बड़ी बात

Kangana Ranaut Praises Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की सुंदरता की मुरीद हो गई। एक्ट्रेस का एक ट्वीट सामने आया है जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
06:21 PM Mar 13, 2023 IST | BHUP SINGH
oscar 2023  दीपिका पादुकोण की मुरीद हुईं कंगना रनौत  ट्वीट कर कह दी ये बड़ी बात

95वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में इस बार भारत ने धूम मचा रखी है। एक तरफ साउथ के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ को ऑस्कर अवॉर्ड मिलने से चारों और खुशी का माहौल है। लेकिन इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी ऑस्कर में भारत का खूब मान बढ़ाया है। उन्होंने भरी महफील में आरआरआर के गाने नाटू नाटू की खूब तारीफ की। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक ट्वीट किया है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-OSCARS 2023:’RRR’ के ‘Naatu Naatu’ सॉन्ग को मिला ऑस्कर, ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ फिल्म ने भी जीता अवॉर्ड

कंगना ने दीपिका की जमकर तारीफ

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल ट्विवर अकाउंट पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ की है। कंगना ने लिखा, ‘कितनी खूबसूरत हैं दीपिका पादुकोण पूरे देश को एक साथ लेकर खड़े होना, अपनी छिव, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधों पर ले जाना और इतने शालीनता और आत्मविश्वास से बोलना आसान नहीं है। दीपिका इस बात की गवाही देती हैं कि भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं।’ कंगना रनौत के इस ट्वीट पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। कंगना का ये अंदाज सभी को खूब पसंद आ रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-सतीश कौशिक की मौत की सच्चाई आई सामने!, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

कंगना ने की आरआरआर की तारीफ

बताते चलें कि कंगना रनौत ने आरआरआर की टीम को भी ऑस्कर जीतने पर बधाई दी है। साथ ही एक्ट्रेस ने कार्तिकी गोंजाल्विस और गुनीत मोंगा की फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ पर भी रिएक्ट किया है। बता करें कंगना रनौत की तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। हालांकि कई बार कंगना को इस बजह से ट्रोल भी किया जाता है। मगर अब कंगना रनौत को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

.