होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

घर लाइए ये पंखा भूल जाओगे AC और कूलर, तपती गर्मी में भी देगा ठंडक का एहसास!

ओरिएंट इलेक्ट्रिक का दावा है कि यह पंखा 4.5 लीटर पानी के साथ 12 डिग्री तक ठंडा हो सकता है जो इसे पैडस्टल के अंदर स्टोर कर सकता है।
02:14 PM May 06, 2023 IST | BHUP SINGH

नई दिल्ली। भारत में मई आते-आते गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। कूलर, AC और पंखे के बिना लोगों का जीना दुभर हो रहा है। आपको बता दें कि AC और वाटर कूलर के अलावा स्प्रिंकलर फैन भी आते हैं जो गर्मी में काफी राहत प्रदान करते हैं। ये फैन हवा और पानी के साथ मिलकर आपके कमरे के तापमान को शिमला जैसा बना देता है। ऐसे में अगर आप एक अच्छा मिस्ट फैन खरीदें तो ये इनडोर या आउटडोर जैसी दोनों जगहों पर आपको काफी कूलिंग देते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-1500 रुपए से कम का ये कूलर कुछ मिनटों में आपके कमरे को कर देगा शिमला जैसा ठंडा, कहीं भी कर सकते हैं फिट

अब घरों में इस्तेमाल होने लगे है मिस्ट फैन

वैसे तो आमतौर पर मिस्ट फैन वेडिंग जैसे इवेंट्स में इस्तेमाल किए जाते थे, लेकिन अब मिस्ट फैन को घरों में भी इस्तेमाल किया जाने लगा है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Orient Electric Cloud 3 Fan की। इसकी कीमत 15,999 रुपए है और इसे हाल ही में भारत में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह आइडियल कंडीशन में तापमान को 12 डिग्री तक कम कर सकता है। इसमें क्लाउडिचल टेक्नोलॉजी दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें:-सिर्फ 399 रुपए का ये बल्ब बिना लाइट देता है 6 घंटे तक रोशनी, यहां से खरीदें

ये टेक्नोलॉजी वाटर पार्टिकल्स को नैनो पार्टिकल्स में चेंज करती है। इसके बाद फैन में लगे चेसिस के जरिए ये बाहर निकलते हैं। इस फैन में भी पानी डालना होता है। इसका वाटर टैंक 4.5 लीटर कैपेसिटी वाला है। इसमें एक बार पानी भरने के बाद यह आसानी से 8 घंटे तक चल जाता है। आप चाहे वाटर टैंक में आइस भी डाल सकते हैं।

Next Article