होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Operation Kaveri : सूडान में फंसे 550 भारतीयों को सुरक्षित लेकर आए INS तेग और IAF C17, देखें तस्वीरें 

02:00 PM Apr 27, 2023 IST | Jyoti sharma

नई दिल्ली। सूडान में मचे कोहराम के बीच कई भारतीय वहां फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने के लिए केंद्र सरकार Operation Kaveri चला रही है। इसके बूते आज लगभग साढे़े पांच सौ लोग स्वेदश वापस लाए गए। भारतीय सेना के INS तेग और IAF C17 ही इन भारतीयों को सूडान से सुरक्षित निकालकर भारतीय सरजमीं पर ले आए। 

आईएनएस तेग द्वारा लाए गए जेद्दाह में 297 भारतीयों सकुशल अपने देश पहुंच गए। 

इस दूसरे जहाज और कुल छह जत्थों के साथ, सूडान से बचाए गए लगभग 1100 भारतीय जेद्दा पहुंचे हैं। 

IAF C17 ग्लोबमास्टर ने जेद्दा हवाई अड्डे से सूडान से निकाले गए 246 भारतीयों के साथ उड़ान भरी है। 

सूडान में लगभग 3000 भारतीय फंसे हुए हैं। इन्हो निकालने के लिए सरकार ने ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है इसी के तहत बीते बुधवार को 360 भारतीय पहली उड़ान लेकर दिल्ली आए थे, अब तक 1100 लोग भारत लाए जा चुके हैं। 

सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए जो ऑपरेशन कावेरी चलाया जा रहा है, उसे कावेरी नदी पर ही रखा गया है। 

कावेरी नदी कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच रहती है और यह तथ्य है कि सूडान में फंसे ज्यादातर लोग दक्षिण भारत के हैं। इससे पहले सरकार ने कई ऑपरेशन भारतीय नदियों के नाम पर चलाएं हैं।

बता दें कि सूडान में सूडान की सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष चल रहा है। जो काफी उग्र हो गया है। 

बीते कुछ हफ्तों से देशभर के अलग-अलग हिस्सों में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है जिससे खतरा पैदा हो गया है। इसलिए भारत सरकार कुछ बड़ी अनहोनी होने से पहले ही भारतीयों को वहां से निकाल रही है।

Next Article