होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के लिए आए सिर्फ 2 आवेदन, नामांकन का आज आखिरी दिन

09:58 AM Jan 18, 2023 IST | Supriya Sarkaar

जयपुर। कांग्रेस के अंग्रिम संगठनों में शामिल युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर अभी तक युवाओं ने कोई खास रूचि नहीं दिखाई हैं। हालांकि आज चुनावों में नामांकन भरने की अंतिम तिथि है। लेकिन मंगलवार शाम तक प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ दो उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। चुनावों के लिए 12 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

लेकिन साक्षात्कार की शर्त और पहले विवादों में रहे अग्रिम संगठन के चुनावों के कारण सिर्फ दो युवाओं ने ही प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। संगठन के 9 पदों में से प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए अमर सिंह और प्रकाश आंवला ने नामांकन भरा है, जो प्रदेश की राजनीति में कोई चर्चित नाम नहीं है। वहीं इससे पहले चर्चा की जा रही थी कि गहलोत और पायलट गुट अपने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। 

(Also Read- 8 फरवरी को पेश होगा गहलोत सरकार का बजट, सीएम ने दिए बड़ी घोषणा करने के संकेत!)

इसलिए नहीं दिखाई रुचि

युवा कांग्रेस के सामान्य सदस्य बनने के लिए भी 18 से 35 वर्ष युवा को 50 रुपए का शुल्क देना होगा। सदस्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं राज्य कमेटी के लिए 7500 रुपए, जिला कमेटी के लिए 3 हजार और विधानसभा के लिए 500 रुपए का आवेदन शुल्क तय किया गया है। अगर कोई प्रदेश कमेटी का चुनाव जीत भी गया तो वह प्रदेशाध्यक्ष बनेगा यह तय नहीं है। क्योंकि काउंटिंग में टॉप 3 आने वाले प्रत्याशियों का पहले दिल्ली में आलाकमान साक्षात्कार लेगा। अगर वह उसमें सफल हुआ तो ही वह पद पर रह पाएगा। नहीं तो दूसरे और तीसरे नंबर पर वोट लेने वालों को भी प्रदेश अध्यक्ष बनने का मौका मिल सकता है। 

विवादों में रहा है युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद 

इससे पहले युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद हमेशा विवादों रहा है। 2010 से 13 तक पवन गोदारा अध्यक्ष रहे और 2013 से 2020 अशोक चांदना अध्यक्ष रहे। 2020 में युवा कांग्रेस में सुमित भगासरा प्रदेश अध्यक्ष बने लेकिन ऑनलाइन सर्वर हैक कर अध्यक्ष बनने के आरोप के बाद उन्हें हटा दिया गया था। भगासरा के बाद मुकेश भाकर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद गणेश घोघरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

(Also Read- विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी की बैठक, पहली बार वोट डालने वालों पर रहेगा भाजपा का फोकस)

Next Article