For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

ONGC में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं पास युवा भी करें आवेदन, जानिए- कितनी मिलेगी सैलरी

12:06 PM Sep 26, 2023 IST | Sanjay Raiswal
ongc में निकली बंपर भर्तियां  10वीं पास युवा भी करें आवेदन  जानिए  कितनी मिलेगी सैलरी

जयपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने राजस्थान सहित पूरे देश में 2500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली है। इसमें शामिल होने के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार ओएनजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

पद का नाम व पदों की संख्या…

कार्यकारी लेखा अधिकारी : 133 कुल पद।
डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) : 37 कुल पद।
सचिव सहायक : 189 कुल पद।
मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रॉनिक्स : 5 कुल पद।
बिजली मिस्त्री : 176 कुल पद।
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रणाली रख-रखाव : 11 कुल पद।
प्रयोगशाला सहायक (रासायनिक संयंत्र) : 76 कुल पद।
आशुलिपिक (अंग्रेजी) : 10 कुल पद।
सिविल कार्यकारी : 55 कुल पद।
कंप्यूटर विज्ञान कार्यकारी : 32 कुल पद।
पेट्रोलियम कार्यकारी : 5 कुल पद।
अग्नि सुरक्षा तकनीशियन (तेल एवं गैस) : 88 कुल पद।
अग्नि सुरक्षा कार्यकारी : 99 कुल पद।
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग सहायक : 153 कुल पद।
कार्यालय सहायक : 264 कुल पद।
फिटर : 240 कुल पद।
उपकरण मैकेनिक : 67 कुल पद।
मैकेनिक डीजल : 138 कुल पद।
पेट्रोलियम कार्यकारी : 29 कुल पद।
स्टोर कीपर : 33 कुल पद।
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक : 47 कुल पद।
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रणाली रखरखाव : 34 कुल पद।
चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन (कार्डियोलॉजी और फिजियोलॉजी) : 5 कुल पद।
चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन (पैथोलॉजी) : 5 कुल पद।
रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग मैकेनिक : 22 कुल पद।
इलेक्ट्रॉनिक्स कार्यकारी : 22 कुल पद।
इंस्ट्रुमेंटेशन कार्यकारी : 55 कुल पद।
औद्योगिक वेल्डर (तेल एवं गैस) : 86 कुल पद।
ई एंड टी कार्यकारी : 10 कुल पद।
विद्युत कार्यकारी : 51 कुल पद।
यांत्रिक कार्यकारी : 86 कुल पद।
केबिन/कक्ष परिचारक : 6 कुल पद।
पुस्तकालय सहायक : 3 कुल पद।
इंजीनियर : 71 कुल पद।
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) : 28 कुल पद।
मैकेनिक (मोटर वाहन) : 51 कुल पद।
सर्वेक्षक : 16 कुल पद।
कार्यकारी (एचआर) : 10 कुल पद।
ड्रेसर (चिकित्सा) : 8 कुल पद।
चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन (रेडियोलॉजी) : 3 कुल पद।
मैकेनिक ऑटोमोबाइल (उन्नत डीजल इंजन) : 8 कुल पद।
हाउस कीपर (कॉर्पोरेट) : 2 कुल पद।
मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रॉनिक्स : 1 कुल पद।

आयु सीमा…

ओएनजीसी में निकली भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष अधिक और 24 वर्ष से काम होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता…

उम्मीदवार के पास किसी भी बोर्ड या संस्थान से 10वीं, 12वीं से लेकर ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया…

ओएनजीसी में 2500 पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार का सिलेक्शन बोर्ड परीक्षा के नंबर पर आधार होगा। अगर 2 लोगों के परीक्षा के नंबर एक ही होते हैं। तो फिर किसी और क्राइटेरिया के जरिए उनका चयन होगा। सबसे पहले नंबर के आधार पर अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसका परिणाम 5 अक्टूबर 2023 को ऑनलाइन माध्यम से घोषित किया जाएगा।

वेतनमान…

ओएनजीसी में भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को 7,000 से लेकर 9,000 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड के रूप में दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन…

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com को ओपन करना है।

इसके बाद आपको होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करना है।

फिर आपको ONGC Apprentice Recruitment 2023 पर क्लिक करना है।

इसके बाद ONGC Apprentice Recruitment 2023 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ लेना है।

फिर अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।

इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक सही-सही भरनी है।

फिर अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।

इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।

आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर देना है।

अंत में आपको आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें..

.