होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

एक तरफा प्यार में 'सनकी आशिक' ने लड़की पर किया हमला, फिर खुद ने भी सुसाइड करने का किया था प्रयास

एक तरफा प्यार में 'सनकी आशिक' ने लड़की पर किया हमला, फिर खुद ने भी सुसाइड करने का किया प्रयास…
06:29 PM Aug 29, 2023 IST | Sanjay Raiswal

सीकर। एक तरफा प्यार में एक सिरफिरे आशिक ने युवती के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने लड़की को मारने के बाद खुद भी सुसाइड करने की प्लानिंग बनाई थी। उससे पहले ही रानोली थाना पुलिस ने अरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रानोली पुलिस ने बताया कि 18 अगस्त को पीड़िता के पिता अशोक सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अशोक सिंह ने शिकायत में बताया कि शाम के करीब 4:30 बजे आरोपी ने उनके घर में घुसा और उसकी बेटी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था।

आरोपी ने लड़की की गर्दन पर चाकू से वार किए जिससे वह जख्मी हो गई। लड़की को इलाज के लिए खंडेला के अस्पताल में ले जाया गया। लड़की की गर्दन पर 12 टांके आए। जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। हमला करके भागते समय लड़की के परिजनों ने आरोपी को देख लिया, नहीं तो आरोपी उसकी बेटी की हत्या कर देता। घटना के बाद लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी।

इस दौरान पुलिस को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि आरोपी धोद थाना क्षेत्र में ही घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सोनू सिंह निवासी कांसली, धोद सीकर के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ माह पहले वह लड़की से इंस्टाग्राम पर बातचीत करने लगा था।

बातचीत के दौरान उसे लड़की से एक तरफा प्यार हो गया था, लेकिन लड़की ने आरोपी से बातचीत करने से मना करते हुए रिप्लाई करना भी बंद कर दिया। आरोपी लड़की से एक तरफा प्यार करता था जबकि लड़की को यह स्वीकार नहीं था। जिसके बाद आरोपी ने लड़की की हत्या करने और खुद भी सुसाइड करने की प्लानिंग बनाई।

इसके बाद आरोपी ने 18 अगस्त शाम को लड़की के घर के बाहर खड़ा हो गया और लड़की के बाहर निकलने का इंतजार करने लगा। जैसे ही लड़की घर से बाहर निकली तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि लड़की पर हमला करने के बाद उसने खुद पर भी चाकू से वार किए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में यूज किया हुआ चाकू भी बरामद किया है।

Next Article