होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Politics News: दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता बनाएंगे एक दिन में 25 लाख सदस्य, नेताओं को दिया टारगेट

09:02 AM Sep 25, 2024 IST | Dipendra Kumawat

Politics News: जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर आयोजित महा सदस्यता दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को एक दिन में 25 लाख सदस्य बनाएंगे. भाजपा कार्यकर्ता सुबह 8 से रात 8 बजे तक विशेष अभियान चलाएंगे. इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी भी प्रवास पर रहेंगे.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि महा सदस्यता दिवस पर भाजपा के बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के करीबन 2 लाख 50 हजार भाजपा कार्यकर्ता प्रवास पर रहेंगे.

सुबह 8 से रात 8 बजे तक चलेगा विशेष अभियान

अभियान के प्रदेश संयोजक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा के महा सदस्यता दिवस पर प्रत्येक विधानसभा के बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता सुबह 8 से रात 8 बजे तक विशेष अभियान चलाकर सदस्य बनाएंगे। प्रत्येक बूथ पर 5, शक्ति केंद्रों पर 2, मंडल स्तर पर 5 और सभी विधानसभा स्तर पर 1-1 भाजपा कार्यकर्ता दिनभर बूथ पर प्रवास पर रहेंगे. मॉनिटरिंग के लिए टीम का गठन भी किया गया है.

लोगों को दिलवाई जा रही सदस्यता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि महा सदस्यता दिवस पर दौसा प्रवास बूथों पर रहूंगा और बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता के साथ मिलकर आमजन को BJP की सदस्यता ग्रहण करवाउंगा. राठौड़ ने कहा कि आज देशभर में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसे में भाजपा की रीति और नीति से लोगों को अवगत कराते हुए सदस्यता दिलवाई जा रही है.

Next Article