For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Odisa News : हैवानियत! पति ने पत्नी को छत से गिराने का किया प्रयास, असफल होने पर किया आग के हवाले

04:46 PM Sep 02, 2022 IST | Jyoti sharma
odisa news   हैवानियत  पति ने पत्नी को छत से गिराने का किया प्रयास  असफल होने पर किया आग के हवाले

Odisa News : ओडिशा के गंजाम जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मशार करने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां एक पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की इंतहा कर दी। पति ने अपनी पत्नी का जान लेने के प्रयास में पहले तो छत से धक्का दिया, लेकिन जब वो नहीं गिरी तो उस पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी। आग से तड़पती हुई जलती हुई पत्नी ने जान बचाने के लिए पहले अपने ऊपर पानी डाला और पास में रहने वाले रिशतेदार के घर भागी। जिसके बाद रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

मामला बीती शाम गंजाम जिले के दिगपहंडी इलाके के महुड़ा गांव का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पति दहेज के लिए अपनी पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता रहता है। इसलिए उसने अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया। इस पर साल 2019 में महिला पक्ष की ओर से मामला भी दर्ज हुआ था। लेकिन तब भी मामला नहीं सुलझाया गया। अब पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर जांच शुरू की है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें-  Bundi में दिल दहला देने वाली घटना : बुजुर्ग महिला का पैर काटकर चांदी के कड़े ले गए बदमाश

.