होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Amritpal Singh : अमृतपाल सिंह के खिलाफ लगाया गया NSA, ISI से संबंध और विदेशी फंडिंग का भी कर रहा था जुगाड़!

04:21 PM Mar 21, 2023 IST | Jyoti sharma

खालिस्तान समर्थक और भगोड़े अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस लगातार ऑपरेशन चला रही है। हालांकि अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस बीच अमृतपाल पर अब राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी NSA लगाने की भी पुष्टि कर दी गई है। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को इसकी जानकारी दी है कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी कि एनएसए लगाया गया है।

पंजाब पुलिस को कोर्ट ने फटकारा

दरअसल आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में ऑपरेशन अमृतपाल पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट में अमृतपाल को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन सफल ना होने पर जजों ने नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि आप शनिवार से यानी पिछले 4 दिनों से अमृतपाल को पकड़ने के लिए अभियान चला रहे हैं जिसमें पंजाब पुलिस के 80 हजार से ज्यादा जवान लगे हुए हैं। लेकिन फिर भी उसे भी तक पकड़ा नहीं गया है। यह पंजाब पुलिस की नाकामी है, ऐसा लगता है कि खुफिया तंत्र पूरी तरह से फेल हो गया है।

इसी बहस के दौरान पंजाब सरकार ने कोर्ट को अवगत कराया कि अमृतपाल पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। उसकी लोकेशन दर लोकेशन ट्रेस की जा रही है, वहां दबिश दी जा रही है लेकिन वह चकमा देकर फरार होता जा रहा है लेकिन जल्दी उसे पकड़ लिया जाएगा।

100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

बता दें कि अमृतपाल सिंह बीते शनिवार यानी 18 मार्च से फरार चल रहा है। तब से ही पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चला रखा है। शुरुआत में खबर आई थी कई अमृतपाल को पकड़ लिया गया है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन ऐसा नहीं था। वह फरार होने में सफल रहा। अमृतपाल से जुड़े हुए लोग और खालिस्तान समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी संख्या 100 से अधिक चली गई है। इस दौरान पुलिस ने भारी हाथी भारी मात्रा में हथियार, तलवार, गोला, बारूद भी जब्त किए हैं।

देशविरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं

शनिवार के दिन यानी 18 मार्च से ही प्रदेश में शांति सद्भावना बनाए रखने के लिए पंजाब सरकार ने इंटरनेट पर भी पाबंदी लगा दी है जोकि आज रिस्टोर कर दिया गया है यानी कि अभी आगे भी जारी रहेगी। इधर अमृतपाल को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी प्रदेश की जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है उन्होंने कहा कि हम देश के खिलाफ गतिविधियां करने वाली किसी को भी नहीं छोड़ेंगे। प्रदेश के सौहार्द में जो खलल डालेगा, उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अमृतपाल के चाचा को भी ले जाया जाएगा असम

इससे पहले हाईकोर्ट में पुलिस महा निरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने कहा था कि अमृतपाल के मामले में आईएसआई और विदेशी फंडिंग का शक गहराया जा रहा है। उन्होंने इस संगठन से जुड़े कम से कम 5 व्यक्तियों के खिलाफ रासुका लगाया है और कार्रवाई की है। गिल ने कहा कि अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके ऊपर भी NSA लगाया गया है। जबकि अमृतपाल सिंह के चार सहयोगियों भगवान सिंह, दलजीत सिंह, गुरमीत सिंह, प्रधानमंत्री बाजेका इन चारों को असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है। अमृतपाल के चाचा को भी वहीं पर ले जाया गया है।

आनंदपुर खालसा फौज का कर रहा था गठन

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि हमारे पास सुबूत है कि अमृतपाल और उसके सहयोगी आनंदपुर खालसा फौज नाम से एक गिरोह बना रहे हैं। जिसमें देश विरोधी गतिविधियां शामिल है। इसलिए अमृतपाल और उसके साथियों के खिलाफ एनएसए लगाया गया है। बता दें कि अमृतपाल और उसकी गिरोह के साथियों पर छह एफआईआर दर्ज हैं। जिसमें अवैध हथियार रखने के अलावा राजकार्य में बाधा डालना और पुलिस पर जानलेवा हमला करना भी शामिल है।

केजरीवाल ने कहा- हमें तो सिस्टम ही ऐसा मिला

पंजाब की कानून व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि हम देश भक्त हैं, देश से प्यार करते हैं, अगर कोई देश के खिलाफ किसी भी तरह की गतिविधि करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब में शांति के लिए भगवंत मान की सरकार और आम आदमी पार्टी ने कठोर कदम उठाए हुए हैं। हमें तो सिस्टम मिला है जिसमें राजनीतिक लोगों के साथ अपराधियों की जुगलबंदी थी। पहले अपराधियों और गैंगस्टर्स को राजनीतिक संरक्षण दिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है।

Next Article