For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अब एडीजे कोर्ट के मुद्दे पर सांगोद विधायक भरत सिंह ने अपनी ही सरकार पर जताई नाराजगी, CM गहलोत और डीजीपी को लिखा पत्र

05:29 PM Apr 08, 2023 IST | Jyoti sharma
अब एडीजे कोर्ट के मुद्दे पर सांगोद विधायक भरत सिंह ने अपनी ही सरकार पर जताई नाराजगी  cm गहलोत और डीजीपी को लिखा पत्र

कोटा। सांगोद विधायक और पूर्व मंत्री भरत सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर एक बार फिर से तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक लेटर लिखकर सांगोद विधानसभा क्षेत्र की जनता से माफी भी मांगी है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर एडीजे कोर्ट खोलने की घोषणा अब तक पूरी ना होने को लेकर नाराजगी जताई है।

Advertisement

पिछले बजट में की थी एडीजे कोर्ट खोलने की घोषणा

इस मामले को लेकर भरत सिंह ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए खुला खत लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत ने पिछले साल 2022 के बजट में सांगोद में एडीजे कोर्ट खोलने की घोषणा की थी। जिसे अब 1 साल हो चुका है लेकिन इतना समय बीतने के बावजूद इस घोषणा पर ध्यान ही नहीं दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि सांगोद को छोड़कर बाकी जगहों पर एडीजे कोर्ट खोलने की घोषणा हुई थी। वहां पर कोर्ट खोले भी जा चुके हैं।

गलती से कर दी थी घोषणा 

इस मुद्दे को लेकर भी कई बार मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं लेकिन ना ही इस मामले में उन्होंने कोई जवाब दिया ना ही कोई कोर्ट बनाने की पहल की गई। जिससे ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री ने सांगोद में एडीजे कोर्ट बनाने की घोषणा शायद गलती से कर दी थी। उन्होंने लेटर में लिखा कि सांगोद विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने एक साल पहले जो खुशी मनाई थी वह सिर्फ और सिर्फ भ्रम पैदा करने के लिए थी। हमें अब मान लेना चाहिए कि वह सिर्फ थोथी घोषणा थी।

11 अप्रैल को जोरदार प्रदर्शन 

इसे लेकर विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खासी नाराजगी है। अब आने वाली 11 अप्रैल को इस मुद्दे पर कोटा रेंज आईजी ऑफिस के बाहर गृह मंत्रालय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं अब इस मामले की जांच एडिशनल एसपी पारस जैन कर रहे हैं। बता दें कि इस ओपन लेटर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा राजस्थान पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा को भी भेजा गया है।

.