For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अब PRO और APRO भी बने AICC मेंबर, राजस्थान से 4 लोग बने सदस्य

12:31 PM Feb 22, 2023 IST | Jyoti sharma
अब pro और apro भी बने aicc मेंबर  राजस्थान से 4 लोग बने सदस्य

कांग्रेस ने बीते सोमवार को AICC के 75 सदस्यों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें अब अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पहल पर नया बदलाव किया गया है। दरअसल अब PRO और APRO भी AICC के सदस्य होंगे। राजस्थान से 4 PRO और APRO को भी अब इस लिस्ट में जगह मिल गई है। इनमें पवन गोदारा,संदीप शर्मा, प्रताप पूनिया और कपिल यादव सदस्य बने हैं। कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण ने इसे मंजूरी दे दी है। इसके अलावा पायलट खेमे के विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

Advertisement

75 सदस्यीय लिस्ट में राजस्थान के मंत्री विधायक भी शामिल

बता दें कि AICC की 75 सदस्यीय इस लिस्ट में राजस्थान से मंत्री और विधायक भी शामिल हैं। सीएम गहलोत, उनके बेटे वैभव गहलोत, स्पीकर सीपी जोशी, गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, रघु शर्मा और हरीश चौधरी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा जितेंद्र सिंह, रघुवीर मीणा, अभिषेक मनु सिंघवी, रामेश्वर डूडी, मोहन प्रकाश, पवन खेड़ा, धीरज गुर्जर, कुलदीप इंदौरा, जुबेर खान, नीरज डांगी, पुखराज पाराशर, सीताराम अग्रवाल, ललित तूनवाल, जसवंत गुर्जर, आर सी चौधरी, स्वर्णिम चतुर्वेदी, दिनेश खोड़निया, सीताराम लांबा और संजीता सिहाग शामिल हैं।

ये भी शामिल

रेहाना रियाज, सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, लालचंद कटारिया, भजन लाल जाटव, महेंद्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया, प्रताप सिंह खाचरियावास, सूची में शाले मोहम्मद, ममता भूपेश, टीकाराम जूली, अशोक चांदना, गोविंद मेघवाल, शकुंतला रावत, राजेंद्र यादव, मुरारी लाल मीणा, गुरमीत सिंह कुन्नर, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र बिधूड़ी, रोहित बोहरा, चेतन डूडी, दानिश अबरार, सुदर्शन सिंह रावत, हाकम अली, दिव्या मदेरणा, कृष्णा पूनिया, इंदिरा मीणा और गणेश घोघरा का नाम शामिल है।

.