For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

डराने लगा कोरोना, अब राज्यपाल कलराज मिश्र हुए Covid-19 पॉजिटिव, 24 घंटे में 3 की मौत 

03:19 PM Apr 14, 2023 IST | Jyoti sharma
डराने लगा कोरोना  अब राज्यपाल कलराज मिश्र हुए covid 19 पॉजिटिव  24 घंटे में 3 की मौत 

जयपुर। प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बाद अब राज्यपाल कलराज मिश्र भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। राजभवन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। साथ में जनता से अपील भी की है कि वे सतर्क रहें और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।

Advertisement

इस ट्वीट में यह भी कहा गया है कि जो लोग राज्यपाल कलराज मिश्र से बीते दिनों संपर्क में आए हैं, वे भी अपना कोराना टेस्ट करवाएं। बतादें कि राज्यपाल कलराज मिश्र बीते गुरुवार को स्वास्थ्य विज्ञान यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी थे। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सीएम वसुंधरा राजे कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इसके बाद दोनों ने अपने आवास से कामकाज निपटाए थे।

जनता से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील

स्वस्थ होने के बाद ही सीएम अशोक गहलोत बाहर के दौरे पर निकले हैं। वह हर जगह मास्च लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इधर जनता से सरकार की तरफ से अपील भी लगातार हो रही है कि कोरोना के केस बढ़ते देखकर सभी लोग गाइडलाइन का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं।

बीते 24 घंटे में 3 की मौत, 293 नए केस

गौरतलब है कि राजस्थान में कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 293 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान तीन लोगों की मौत भी हुई है। इनमें सबसे ज्यादा मामले राजधानी जयपुर में है जहां 121 केस दर्ज किए गए,  इसके बाद जोधपुर में 27 केस, सीकर में 24,  बीकानेर में 18, उदयपुर में 17, चित्तौड़गढ़ में 17 केस सामने आए हैं। तो वहीं राज्य में अभी सक्रिय मामले 1474 हैं। रिकवरी रेट राज्य में 99.17% है।

.