होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अब BJP की ‘टीम-11’ उतरेगी विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में

आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए महिलाएं मोर्चा संभालेंगी।
08:35 AM Apr 27, 2023 IST | Anil Prajapat

जयपुर। आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए महिलाएं मोर्चा संभालेंगी। अब भाजपा की ‘टीम-11’ विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरेगी, जो 200 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस सरकार की नाकामियों को आम जनता तक पहुंचाएगी। ‘टीम-11’ प्रदेश में महिला अपराधों और अत्याचारों के आंकड़ों को लेकर विधानसभा चुनावों से पहले हर क्षेत्र में पहुंचकर वर्तमान सरकार की विफलताएं गिनाएगी। प्रदेश की राजनीति में ऐसा पहली बार होगा कि भाजपा की महिला कार्यकर्ता भी प्रवास पर रहेंगी। पार्टी ने वार्ड स्तर पर महिला शक्ति केंद्र बनाने को लेकर योेजना तैयार कर ली है, जिसमें बूथ स्तर तक यह टीम महिला वोटर्स में पकड़ बना सके।  

बूथ कमेटियों की तर्ज पर करेंगी महिलाएं काम 

विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी जीत के मिशन को लेकर हर बूथ को मजबूत करने का काम कर रही है। अब तक बूथ कमेटियों में पुरुष काम संभाल रहे हैं, जिनकी पहुंच महिला मतदाताओ तक आसानी से नहीं हो पाती थी। अब टीम-11 से यूथ व पुरुषों के साथ भाजपा की सीधी पहुंच महिला वोटर्स तक होगी। भाजपा बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र के साथ चुनावी तैयारी में जुटी हुई है। इसी को लेकर पहले चरण में बूथ पर पार्टी को मजबूत करने का एजेंडा सौंपा गया है। इसी एजेंडे के तर्ज पर महिला मोर्चा को पहली बार जिम्मेदारी दी गई है, जिसके तहत इन्हें भी पहली बार प्रवास पर भेजा जाएगा। जिस तरह बूथ समिति से लेकर पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क कर रहे हैं, इसी तरह ‘टीम-11’ भी महिलाओं से संपर्क कर बूथ सशक्तीकरण के काम को प्राथमिकता पर रखकर जीत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगी।

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ शक्ति केन्द्रों पर मनेगा उत्सव रूप में

30 अप्रैल को पीएम मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वां एपिसोड भाजपा सभी शक्ति केन्द्रों पर उत्सव के रूप में मनाएगी। इसे शक्ति केंद्र पर फोकस रखा जाएगा। इसमें मोदी महिला शक्ति को लेकर विशेष रूप से चर्चा कर सकते हैं और महिलाओ की भागीदारी बढ़ाने को लेकर बात कर सकते हैं। ‘टीम-11’ शक्ति केंद्र मोदी सरकार की योजनाओं को घर में बैठी हर महिला तक पहुंचाएगी। इसमें बताया जाएगा कि माेदी सरकार ने अपनी हर योजना में महिलाओं को किस तरह सम्मान दिया है। वहीं प्रदेश सरकार के शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार और हिंसा के मामलों को लेकर अवगत करवाया जाएगा, जिसमें महिला हिंसा और दुष्कर्म के मामलों के आंकड़ों को बताया जाएगा। इससे राजनीति से दूर रहने वाली महिलाएं भी घर बैठे भाजपा से जुड़ सकें गी।

हर बूथ पर बनाई जाएगी पांच महिलाओं की टीम 

भाजपा ने महिला मोर्चा को प्रत्येक वार्ड में महिला शक्ति केंद्र बनाने की जिम्मेदारी दी है। प्रत्येक शक्ति केंद्र पर टीम-11 बनाई जाएगी। एक शक्ति केंद्र पर एक संयोजक, एक सहसंयोजक सहित 11 महिलाओं की टीम होगी। वहीं हर बूथ पर भी पांच महिलाओं की टीम बनाई जाएगी। यह शक्ति केंद्र हर वार्ड स्तर पर होंगे। वहीं ऐसा पहली बार होगा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अपने मंडल और शहर से बाहर दूसरे जिले में प्रवास पर रहेंगी। यह प्रवास सभी 200 विधानसभा सीट पर होगा। 

Next Article