For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

उत्तर पश्चिमी रेलवे ने 16 ट्रेनों का समय बदला ,इन तकनीकी कारणों से किया बदलाव, जानें इन ट्रेनों के नाम

12:56 AM Sep 06, 2024 IST | Arjun Gaur
उत्तर पश्चिमी रेलवे ने 16 ट्रेनों का समय बदला  इन तकनीकी कारणों से किया बदलाव  जानें इन ट्रेनों के नाम

उत्तर पश्चिमी रेलवे की 16 ट्रेनों के रुट के स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है

Advertisement

उत्तर पश्चिमी रेलवे ने 16 ट्रेनों के रुट के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। इनमें कई बड़ी और लम्बी ट्रेनें शामिल हैं।रेलवे द्वारा तकनीकी कारणों से 16 ट्रेनों के रुट समय बदला है। इनमें जोधपुर से पुणे, चेन्नई, इंदौर व साबरमती एक्सप्रेस भी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित ट्रेनों का स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। 8 सितंबर से इन ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा। जानें इन ट्रेनों के नाम।

1- ट्रेन संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै रेलसेवा
यह डेट 08.09.24 से बीकानेर से अपने निर्धारित समय 15.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 15.20 बजे चलेगी।
2- ट्रेन संख्या 16588, बीकानेर-यशवन्तपुर
यह डेट 08.09.24 से बीकानेर से अपने निर्धारित समय शाम 19.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय शाम 19.00 बजे चलेगी।
3-ट्रेन संख्या 16587, यशवन्तपुर-बीकानेर रेलसेवा
यह डेट 08.09.24 से यशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी। वह बीकानेर स्टेशन पर सुबह 09.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित सुबह 09.10 बजे चलेगी।
4-ट्रेन संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा
यह डेट 08.09.24 से काठगोदाम से प्रस्थान करेगी। वह जैसलमेर स्टेशन पर रात 22.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित रात 23.00 बजे चलेगी।
5-ट्रेन संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर रेलसेवा
यह डेट 08.09.24 से जयपुर से प्रस्थान करेगी। वह जैसलमेर स्टेशन पर सुबह 05.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित सुबह 05.15 बजे चलेगी।
6-ट्रेन संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस
यह डेट 08.09.24 से ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी, जोधपुर से बाडमेर के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
7-ट्रेन संख्या 20489, बाडमेर-मथुरा एक्सप्रेस रेलसेवा
यह डेट 08.09.24 से बाडमेर से प्रस्थान करेगी, बाडमेर से जोधपुर के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
8- ट्रेन संख्या 22473, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा
यह डेट 09.09.24 से बीकानेर से अपने समय दोपहर 15.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 15.20 बजे चलेगी।
9- ट्रेन संख्या 12489, बीकानेर-दादर रेलसेवा
यह डेट 10.09.24 से बीकानेर से अपने निर्धारित समय दोपहर 15.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय दोपहर 15.20 बजे चलेगी।
10- ट्रेन संख्या 22307, हावडा-बीकानेर रेलसेवा
यह डेट 09.09.24 से हावडा से प्रस्थान करेगी। वह बीकानेर स्टेशन पर सुबह 06.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित सुबह 06.15 बजे आगमन करेगी।
11- ट्रेन संख्या 20475, बीकानेर-पुणे एक्सप्रेस रेलसेवा
यह डेट 09.09.24 से बीकानेर से प्रस्थान करेगी। बीकानेर से पाली मारवाड के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
12- ट्रेन संख्या 11089, भगत की कोठी- पुणे एक्सप्रेस
यह डेट 10.09.24 से भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी। भगत की कोठी से पाली मारवाड के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
13- ट्रेन संख्या 22664, जोधपुर-चैन्नई एग्मोर रेलसेवा
यह डेट 10.09.24 से जोधपुर से अपने निर्धारित समय 00.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 00.20 बजे चलेगी।
14- ट्रेन संख्या 14801, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस
यह डेट 08.09.24 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी। जोधपुर से पाली मारवाड के बीच के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
15 – ट्रेन संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा
यह डेट 08.09.24 से जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। जैसलमेर से भगत की कोठी के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
16- ट्रेन संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती टर्मिनस
यह डेट 08.09.24 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी। जोधपुर से मारवाड जंक्शन के बीच के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

.