होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

IndiGo की फ्लाइट में नहीं चले AC, एयर होस्टेस ने पसीना पोंछने के लिए यात्रियों को थमाए टिशू पेपर

01:59 PM Aug 06, 2023 IST | Sanjay Raiswal

चंडीगढ़। फ्लाइट से हवाई सफर के दौरान कभी पक्षी टकराने तो कभी तकनीकी खराबी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। वहीं अब फ्लाइट में सफर करने के दौरान हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअरल, इंडिगो की फ्लाइट में एयर कंडीशनर (AC) खराब होने के बाद 90 मिनट तक यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

इतना ही नहीं जब काफी देर तक AC नहीं चला तो एयर होस्टेस ने यात्रियों के हाथ में टिशू पेपर थमा दिए। फ्लाइट में गर्मी से परेशान सभी यात्री टिशू पेपर से हवा करते रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इंडिगो की फ्लाइट 6E7261 पर चंडीगढ़ से जयपुर की यात्रा के भयावह अनुभव को सोशल मीडिया पर व्यक्त किया।

राजा वड़िंग ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि पहले हमें चिलचिलाती धूप में कतार में लगभग 10-15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा और जब हम विमान में पहुंचे तो एसी काम नहीं कर रहे थे। वहीं फ्लाइट ने बिना एसी के ही उड़ान भरी। उन्होंने आगे बताया कि उड़ान भरने से लेकर लैंडिंग तक एसी बंद थे और पूरी यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को परेशान होना पड़ा। उन्होंने कहा कि उड़ान के दौरान किसी ने भी गंभीर चिंता का समाधान नहीं किया।

उन्होंने कहा कि एयर होस्टेस ने 'उदारतापूर्वक' यात्रियों को पसीना पोंछने के लिए टिशू पेपर बांटे। महिलाओं और बच्चों सहित अधिकांश यात्री बेचैन थे। इसे वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। लोग कागज और टिशू से हवा करने में जुटे थे।

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से एक बड़ा तकनीकी मुद्दा था, लेकिन संबंधित अधिकारी सिर्फ पैसा कमाना चाहते थे। इसीलिए यात्रियों के स्वास्थ्य और आराम को दांव पर लगा दिया गया। उन्होंने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGC) और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (AAI) से इंडिगो एयरलाइंस और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Next Article