होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

बेरोजगारों के लिए नई खुशखबरी: 68 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर और परिणाम की तारीखें जारी,देखे पूरी लिस्ट

07:01 AM Oct 15, 2024 IST | Arjun Gaur

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेरोजगारों की मांग को देखते हुए 68 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया।

good news राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेरोजगारों की मांग को देखते हुए 68 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर में प्रत्येक परीक्षा की तिथि के साथ परिणाम की तिथियाँ भी शामिल हैं। इसमें पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, लाइब्रेरियन और अगली सीईटी की परीक्षा की तिथियाँ भी निर्धारित की गई हैं। यह कदम युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

वहीं, अक्टूबर में हो रही सीईटी सीनियर सेकंडरी के परिणाम की तिथि 24 फरवरी जारी है। सबसे अधिक परीक्षाएं कनिष्ठ अनुदेशक की 20, जेईएन भर्ती की 9 और चिकित्सा विभाग की 21 सहित अन्य कई भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। बोर्ड ने 5 दिन परीक्षाओं के लिए रिजर्व भी रखे हैं। अभ्यर्थनाएं मिलने के बाद इनकी परीक्षा इन रिजर्व डे में कराई जाएंगी।

यह रहेगा सरकारी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का टाइम

इस कैलेंडर में लगभग हर परीक्षा की डेट के साथ-साथ परीक्षा का रिजल्ट कितने महीने में आएगा इसकी भी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। परीक्षा एक पारी में होगी, उसका रिजल्ट 3 महीने में निकाल दिया जाएगा. एक से अधिक पारी में होने वाली परीक्षाओं का रिजल्ट 4 महीने में निकाला जाएगा और टेक्निकल भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट 5 महीने में निकाल दिया जाएगा।इसके तहत जिन परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की संख्या कम होगी, उन्हें हाइब्रिड सीबीटी कम ओएमआर मोड पर कराया जाएगा। बोर्ड के अनुसार एकल पारी की परीक्षा के रिजल्ट 3 माह के भीतर जारी होंगे ।

प्रमुख भर्तियों की परीक्षा और परिणाम
समान पात्रता परीक्षा 2024
परीक्षा: 22 से 24 अक्टूबर 2024
परिणाम: 24 फरवरी 2025
पशु परिचर भर्ती 2023
परीक्षा: 1 से 3 दिसंबर 2024
परिणाम: 3 अप्रैल 2025

पटवारी भर्ती 2025
परीक्षा: 10 से 11 मई 2025
परिणाम: 11 सितंबर 2025
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025
परीक्षा: 11 से 12 जुलाई 2025
परिणाम: 12 अक्टूबर 2025

लाइब्रेरियन भर्ती 2024
परीक्षा: 27 जुलाई 2025
परिणाम: 27 अक्टूबर 2025
स्टेनोग्राफर भर्ती टंकण परीक्षा 2024
परीक्षा: 18 से 22 मार्च 2025
परिणाम: 6 मई 2025

जेल प्रहरी भर्ती 2024
परीक्षा: 9, 11, 12 अप्रैल 2025
परिणाम: 12 अक्टूबर 2025
लिपिक ग्रेड सेकंड टंकण परीक्षा 2024
परीक्षा: 20 से 24 जनवरी 2025
परिणाम: 10 मार्च 2025

सर्वेयर भर्ती 2024
परीक्षा: 23 फरवरी 2025
परिणाम: 23 जून 2025
समान पात्रता परीक्षा स्नातक 2025
परीक्षा: 26 से 28 दिसंबर 2025
परिणाम: 28 अप्रैल 2026

समान पात्रता परीक्षा 12वीं स्तर 2025
परीक्षा: 20 से 22 फरवरी 2026
परिणाम: 10 जून 2026

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2025
परीक्षा: 25 जनवरी 2026
परिणाम: 25 मई 2026
प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2024
परीक्षा: 2 से 4 नवंबर 2025
परिणाम: 4 मार्च 2026

लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती 2025
परीक्षा: 9 से 10 मई 2026
परिणाम: 9 अक्टूबर 2026
कर सहायक भर्ती 2025
परीक्षा: 28 जून 2026
परिणाम: 28 दिसंबर 2026

पर्यवेक्षक महिला भर्ती 2025
परीक्षा: 8 मार्च 2026
परिणाम: 8 जून 2026

Next Article