होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से नयनतारा का लुक हुआ लीक, जानें वायरल फोटो के पीछे की सच्चाई

शाहरुख खान इस बार फिरऑडियंस को अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जवान' के जरिए इंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
03:12 PM Jul 07, 2023 IST | BHUP SINGH

मुंबई। साल की शुरुआत में 'पठान' की अपार सफलता के बाद शाहरुख खान एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर अपना जलवा बिखरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे ऑडियंस को अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जवान' के जरिए इंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म से नयनतारा अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी और मुख्य विलेन के रूप में विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 7 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन VFX की समस्या के चलते अब इसे 7 सितंबर को रिलीज किया जाने का प्लान है।

यह खबर भी पढ़ें:-बॉलीवुड के वो 5 सुपरस्टार एक्टर जिनका शादी के बाद रहे दूसरी महिला से संबंध

यह फिल्म विश्वभर में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। 'जवान' को लेकर बताया गया था कि टॉम क्रूज की आगामी स्पाई थ्रिलर हॉलीवुड फिल्म मिशन : इम्पॉसिबल-डेड रेकनिंग पार्ट वन के साथ थिएटर में दिखाया जाएगा, जो 12 जुलाई को रिलीज होगी। 'जवान' के ट्रेलर लॉन्च की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। लेकिन इस बीच खबर आ रही हैं कि इस फिल्म से साउथ एक्ट्रेस नयनतारा का लुक लीक हो गया है। बताया जा रहा है कि नयनतारा का फिल्म 'पठान' से यह उनका फर्स्ट लुक है। फिल्म में नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

ट्रेलर लॉन्च से पहले नयनतारा की तस्वीर लीक

फिलहाल शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के ट्रेलर की खूब चर्चा हो रही है। इस बीच एक्ट्रेस नयनतारा की फिल्म सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर एक्ट्रेस के फैन क्लब से शेयर की गई है। इस तस्वीर में नयनतारा बॉलरूम में बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में वह पिंक कलर का प्लेसूट पहने हुए दिख रही हैं। हालांकि यह फोटो असली या फोटोशॉप्ड इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

जल्द रिलीज होगा 'जवान' का ट्रेलर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जवान' का ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज होगा। लेकिन इससे पहले फिल्म का टीजर आ सकता है। खबर है 'जवान' का टीजर 7 जुलाई या 15 जुलाई को लॉन्च हो सकता है और यह अब तक सबसे बड़ा डिजिटल लॉन्च होगा।

यह खबर भी पढ़ें:-10 एक्ट्रेस बिकिनी में उड़ा देती है होश, एक से बढ़कर एक हैं बला की खूबसूरत

धमाकेदार आएगा टीजर

शाहरुख खान और एटली जवान के टीजर को भव्य तरीके से लॉन्च किया जाएगा। यह अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल लॉन्च होगा। शाहरुख ऐसे अवतार में नजर आएंगे जो पहले कभी नजर नहीं आए हैं। निर्माता चेन्नई में टीजर लॉन्च करने का प्लान कर रहे हैं इसके लिए स्पेशल गेस्ट की तलाश जारी है। गेस्ट फाइनल होने के बाद टीजर की डेट अनाउंस की जाएगी।

Next Article