होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Navratri 2023: अगर आपने देख लिया देवी मां का ये रूप, समझो रातोंरात पलट जाएगी आपकी किस्मत

Navratri 2023: अगर नवरात्रि के दौरान अगर रात में आए माता रानी के सपने तो समझ लीजिए आपका सही वक्त शुरू हो गया है। आइए जानते हैं नवरात्रि से जुड़े सपनों के बारे में।
02:09 PM Oct 20, 2023 IST | BHUP SINGH

Navratri 2023: बिस्तर पर नींद नहीं आना, रात को सपने में नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा दिखाई देना कई मायनों में अलग होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, रात को सोते समय दिखाई देने वाले हर एक सपने में आपके भविष्य में होने वाली घटनाओं को लेकर संकेत छिपा होता है। ये संकेत शुभ और अशुभ दोनों ही हो सकते हैं। लेकिन अगर नवरात्रि में देवी दुर्गा से जुड़े सपनों की तो आइए जानते हैं क्या कहता है स्वप्न शास्त्र….।

यह खबर भी पढ़ें:-जोधपुर में पहला ऐसा मंदिर जहां मां की प्रतिमा के बिना होती है पूजा, जानें इसका रहस्य

  1. यदि आपको नवरात्रि में देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा होती दिखाई देती है तो यह आपके जीवन में शीघ्र ही कई शुभ समाचार मिलने वाला है। कहे तो कोई भी मांगलिक कार्य संपन्न होने का संकेत होता है। ऐसे में अक्सर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक फल लेकर आते हैं।
  2. नवरात्रि में यदि आपके सोते समय साक्षात देवी दुर्गा के दर्शन होता है या फिर आप उनकी प्रतिमा या फोटो के दर्शन करते हैं तो समझ लीजिएव देवी मां शीघ्र ही आपको किसी बड़ी मुश्किल से उबारने वाली है। मान्यता है कि माता से जुड़ा यह सपना वक्ति की बड़ी समस्या का हल निकलने का संकेत देता है।
  3. नवरात्रि में यदि आप सपने में देवी दुर्गा के सामने दीया जलते या फिर उनकी आरती होते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप जल्द ही उस बड़े संकट से उबरने वाले हैं, जिसे लेकर आप बीते कुछ समय से परेशान चल रहे थे। माता की पूजा से जुड़ा यह स्वप्न अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संकेत देता है।
  4. नवरात्रि में यदि आप कन्या पूजन होते हुए देखते हैं तो निश्चित मानिए कि आपको कोई बड़ी उपलब्धी मिलने वाली है। मान्यता है कि कन्या पूजन से जुड़ा सपना व्यक्ति की कोई बड़ी मनोकामना पूर्ण होने के संकेत देता है।
  5. हिंदू मान्यता के अनुसार यदि कोई व्यक्ति नवरात्रि में धन की देवी माता लक्ष्मी के दर्शन करता है तो इसका सीधा संकेत होता है कि आने वाले दिनों में उसके आर्थिक संकट दूर होने वाले हैं। मान्यता है कि माता लक्ष्मी से जुड़ा यह स्वप्न भविष्य में धन-धान्य का लाभ होने का संकेत देता है।
  6. नवरात्रि में यदि आप देवी दुर्गा को आशीर्वाद देते हुए देखते हैं तो समझ लीजिए कि आप पर माता दुर्गा की विशेष कृपया बरसने वाली है। भविष्य में कोई बड़ी उपलब्धि आपके हाथ लगने वाली है। माता रानी का स्वप्न व्यक्ति के मान-सम्मान और प्रभाव को बढ़ाने का संकेत देता है।
  7. नवरात्रि के दौरान अगर आपके देवी दुर्गा मां यानी शेर की सवारी करते हुए दिख जाए तो समझ लीजिए आपके विरोधियों की शामत आने वाली है और आप पर देवी मां की विशेष कृपा होने वाली है। आप सभी चालों को नाकाम करके विजय पाने में कामयाब होंगे। शेर से जुड़ा सपना कोर्ट-कचहरी में चले मामलों से मुक्ति दिलाता है।

यह खबर भी पढ़ें:-Shardiya Navratri 2023: मां स्कंदमाता को ऐसे करें प्रसन्न, दूर होंगे कष्ट, खुशियाें से भर देंगी झोली

Next Article