होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

दीपावली की सजावट में दिखेगा राष्ट्रवाद, चंद्रयान की भी झलक! व्यापारियों को रियायती दर पर मिलेगी बिजली

दीपावली पर इस बार बाजारों में सजावट की थीम राष्ट्रवाद रहेगी। परकोटे के बाजार में चंद्रयान-3 की झांकी भी देखने को मिल सकती है।
09:52 AM Oct 09, 2023 IST | Anil Prajapat

जयपुर। दीपावली पर इस बार बाजारों में सजावट की थीम राष्ट्रवाद रहेगी। परकोटे के बाजार में चंद्रयान-3 की झांकी भी देखने को मिल सकती है। इसके लिए विशेष कारीगरों से बातचीत भी की जा रही है। सामूहिक सजावट के लिए राज्य सरकार की ओर से रियायती दर पर बिजली दिए जाने से व्यापारियों में अपने बाजार को दर्शनीय बनाने काे लेकर जबरदस्त उत्साह है। व्यापारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए जल्द ही मीटिंग की बुलाई जाएगी।

इमारतें भी सजती हैं दुल्हन की तरह

वहीं, दीवाली पर शहर की सबसे पुरानी बिल्डिंगों में शामिल एमआई रोड स्थित गणपति प्लाजा, एतिहासिक मिर्जा इस्माइल रोड, वर्ल्ड ट्रेड पार्क सहित अन्य बिल्डिंग में भी विशेष सजावट की जाती है। गणपति को प्लाजा को कई सालों तक बेस्ट डेकोरेटेड बिल्डिंग का पुरस्कार प्राप्त होता रहा है।

घरेलू कनेक्शन के बराबर है रियायत 

विद्युत विभाग ने एक लेटर जारी कर जयपुर शहर के व्यापारियों और निजी बिल्डिंग पर दीवाली पर सजावट करने के लिए पिछले साल की तरह इस दीवाली भी बिजली की सिंगल दर लेने का निर्णय किया है। इससे शहर के बाजारों में दीवाली पर रोशनी के लिए घरेलू दरों पर ही बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि आमतौर व्यवसायिक बिल्डिंगों पर कॉर्मशियल दर से ही बिजली मिलती है, जो कि घरेलू से दगुनी है।

पिछले साल कमल पर आई थीं महालक्ष्मी 

पिछले साल किशनपोल बाजार को कृष्ण की थीम पर सजाया गया और जौहरी बाजार में माता लक्ष्मी और गणेश जी कमल के फूल पर विराजमान हुए थे। इसके अलावा चांदपोल बाजार में भगवान शिव अपने हाथ पर बिठाकर गणेश जी को खिलाते हुए नजर आए थे। छोटी चौपड़ पर अमेरिका का डिज्नीलैंड तैयार किया गया था। यहां कार्टून कै रेक्टर्सके विशालकाय स्टैच्यू बनाए गए थे।

इन बाजारों में की जाती है विशेष सजावट

वाली पर वैसे तो पूरा शहर ही रोशनी में नहाया हुआ होता है, लेकिन चारदीवारी की रोशनी की प्रदेश-देश के साथ ही विदेश में भी विशेष पहचान है। परकोटे में पंचदीपोत्सव पर्वपर धनतेरस से भाईदूज तक पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठता है। हर चौपड़ पर विशेष झांकी सजाई जाती है। प्रशासन की ओर से भी पर्यटन स्थलों पर भी विशेष सजावट की जाती है।

परकोेटे के चांदपोल, छोटी चौपड़, बड़ी चोपड़, जोहरी बाजार, किशनपोल, हवामहल बाजार आदि में दीवाली पर थीम बेस्ड सजावट की जाती है। इसके अलावा शहर के बाहरी इलाकों में आर्कषक सजावट की जाती है। इनमें जयंती बाजार, राजापार्क, वैशाली नगर, मानसरोवर, झोटवाड़ा आदि है। 

ये खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Election 2023 : हठी हम्मीर की धरती पर आसान नहीं कांग्रेस की राह, दिख रही सत्ता विरोधी लहर

Next Article