होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

2024 में 49 फीसदी होंगी महिला वोटर्स, इनके पास होगी सत्ता की चाबी

सत्ता की कुंजी महिला वोटरों के पास है। पिछले एक दशक में महिला वोटरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसका असर विधानसभा चुनावों में साफ तौर पर दिखने लगा है। महिला वोटरों की बढ़ती संख्या आनेवालेदिनों में और तेज होने वाली है। वर्ष 2024 के आम चुनाव तक देश के कुल वोटरों की संख्या में 49 फीसद महिलाओं की होगी। वर्ष 2049 तक तक तो देश के कुल वोटरों में महिलाओं की संख्या 55 फीसद होगी और 45 फीसद पुरूष होंगे।
09:27 AM Dec 15, 2023 IST | BHUP SINGH

नई दिल्ली। सत्ता की कुंजी महिला वोटरों के पास है। पिछले एक दशक में महिला वोटरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसका असर विधानसभा चुनावों में साफ तौर पर दिखने लगा है। महिला वोटरों की बढ़ती संख्या आनेवालेदिनों में और तेज होने वाली है। वर्ष 2024 के आम चुनाव तक देश के कुल वोटरों की संख्या में 49 फीसद महिलाओं की होगी। वर्ष 2049 तक तक तो देश के कुल वोटरों में महिलाओं की संख्या 55 फीसद होगी और 45 फीसद पुरूष होंगे। यह बात गुरुवार (14 दिसंबर) को एसबीआई की तरफ से जारी एक विशेष रिपोर्ट में कही गई है।

एक रिपोर्ट ने आंकड़ों के जरिए परोक्ष तौर पर यह भी बताया है कि हाल ही में संपन्न मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में पूर्व पीएम शिवराज सिंह चौहान की तरफ से घोषित लाड़ली बहना योजना की वजह से यह आकलन किया गया है कि भाजपा को 30-35 विधान सभा सीटों पर जीत मिली है।

यह खबर भी पढ़ें:-भजनलाल आज लेंगे CM पद की शपथ, PM समेत 16 केंद्रीय मंत्री, 17 राज्यों के CM-डिप्टी सीएम भी आएंगे 

महिला सशक्तीकरण पर जोर

रिपोर्ट ने इस बात की तरफ भी ध्यान आकर्षित करवाया गया है कि कैसे देश की इकोनमी में महिलाओं के योगदान को हमेशा कमतर करके आंका गया है। जबकि वैसी महिलाएं जिनको कोई भुगतान नहीं किया जाता, उनका देश के कु ल जीडीपी में योगदान 7.5 फीसद के बराबर है। हालांकि अब यह सामान्य तौर पर देखा जा रहा है कि महिला सशक्तीकरण पर जोर है और महिलाओ के ं लिए कई तरह की स्कीमें लाने की भी होड़ मची हुई है।

18 राज्यों में महिला वोटरों की हिस्सेदारी ज्यादा

इस रफ्तार से वर्ष 2024 में कु ल वोटर होंगे 68 करोड़ और इनमें महिलाएं होंगी 33 करोड़। वर्ष 2029 में कुल वोटर होंगे 73 करोड़ जिसमें 37 करोड़ (50 फीसद से ज्यादा) महिलाएं होंगी। वोटिंग में महिलाओं की बढ़ती हिस्सेदारी को पिछले एक दशक की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर चिन्हित करते हुए रिपोर्ट कहती है कि चुनावों के परिणाम महिलाओं की हिस्सेदारी काफी हद तक प्रभावित करने लगी हैं। पिछले पांच वर्षों में 23 राज्यों में चुनाव हुए हैं। इनमें 18 राज्यों में महिला वोटरों की हिस्सेदारी पुरूषों से ज्यादा रही है। इन 18 राज्यों में से 10 राज्यों में पिछली सरकारों की ही दोबारा चुना गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-CM की शपथ के तत्काल बाद नहीं होगा मंत्रिमंडल गठन…नए मंत्रियों के नाम पर दिल्ली में लगेगी मुहर!

वोट देने में महिलाएं आगे

एक वजह यह भी है कि वोटिंग पैर्टन से साफ हो रहा है कि वोट देने वालों में पुरूषों से ज्यादा महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। सरकार की हर स्कीम में महिलाओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है। वर्ष 2014 के चुनाव में कुल वोटरों की संख्या 55 करोड़ थी जिसमें महिला वोटरों 26 करोड़ थी। वर्ष 2019 में कुल वोटर हो गए 62 करोड़ जिसमें महिलाएं थी 30 करोड़।

Next Article