For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

नासा ने खोज लिया जापान का ‘चंद्रयान’, मुंह के बल गिरा था चांद की सतह पर

नासा के एक अंतरिक्ष यान ने जापानी स्पेस एजेंसी (जाक्सा) के स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (स्लिम) को देखा है। पिछले सप्ताह यह चंद्रमा पर उतरा, लेकिन इसकी लैंडिंग पूरी तरह सफल नहीं हो सकी। स्लिम के छोटे रोवर्स लेव-2 में से एक की ओर से पहले ही लैंडर की अधिक करीब से तस्वीर ली गई थी। इसमें दिख रहा था कि लैंडर उल्टा उतरा है।
08:54 AM Jan 28, 2024 IST | BHUP SINGH
नासा ने खोज लिया जापान का ‘चंद्रयान’  मुंह के बल गिरा था चांद की सतह पर

वॉशिंगटन। नासा के एक अंतरिक्ष यान ने जापानी स्पेस एजेंसी (जाक्सा) के स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (स्लिम) को देखा है। पिछले सप्ताह यह चंद्रमा पर उतरा, लेकिन इसकी लैंडिंग पूरी तरह सफल नहीं हो सकी। स्लिम के छोटे रोवर्स लेव-2 में से एक की ओर से पहले ही लैंडर की अधिक करीब से तस्वीर ली गई थी। इसमें दिख रहा था कि लैंडर उल्टा उतरा है। अब नासा की सैटेलाइट तस्वीर से पता चला है कि उतरते समय इंजन का एक नोजल गिर गया था। चंद्रमा पर स्लिम ने 20 जनवरी को पर लैंडिंग की थी, लेकिन यह उल्टे। नतीजतन इसका सोलर सेल सूर्य की दिशा में नहीं रहा। इस कारण यह बिजली बनाने में नाकाम रहा।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-जाक्सा को मिला इसरो का साथ, चंद्रयान बचाएगा जापानी लैंडर की जान!

एक नोजल गिर गया

जानकारी के मुताबिक इंजन ने न सिर्फ काम करना बंद किया, बल्कि नोजल भी गिर गया। लेव-2 की ओर से खींची गई तस्वीरों में इंजन का एक नोजल ऊपर की ओर दिख रहा है। गिरते हुए नोजल को स्लिम के नेविगेशन कै मरे ने देखा था। इसके बावजूद भी लैंडर 100 मीटर के एरिया में सफल लैंडिगं में कामयाब रहा। इस बीच नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर ने स्लिम को चांद की सतह पर देखा है।

खिलौना बनाने वाली कंपनी ने बनाया रोवर

चांद पर पहुंचाया जापान का लेव-2 अब तक का सबसे अनोखा रोवर है। यह गेंद की तरह है, जो जमीन पर गिरते ही खुल जाता है। खिलौना कंपनी टकारा टोमी की ओर से इसे बनाया है। इसने जापान के लैंडर की फोटो जारी की है। इसमें स्लिम को चंद्रमा की सतह में दबी हुई नाक के साथ देखा जा सकता है। जाक्सा के इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एंड एस्ट्रोनॉटिकल साइंस ने 25 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्लिम के दो इंजनों में से एक 50 मीटर की ऊंचाई पर फेल हो गया।

यह खबर भी पढ़ें:-पिंक सिटी में पावणे: रक्षा सौदा..चीन को लाल आंख और 25 साल का लक्ष्य, क्यों अहम है भारत-फ्रांस की ये द्विपक्षीय वार्ता

.