होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा, 8 जून को तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री की शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया। 8 जून को तीसरी बार पीएम की शपथ लेंगे।
05:51 PM Jun 05, 2024 IST | BHUP SINGH
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया। 8 जून को तीसरी बार पीएम की शपथ लेंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही मंत्रिमंडल को भंग करने की सिफारिश की। मोदी मंत्रिमंडल की सुबह 11: 30 बजे आखिरी बैठक हुई। यहां बैठक में 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश हुई। इसके बाद मोदी राष्ट्रपति भवन गए और अपना इस्तीफा सौंपा। मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ ले सकते हैं। NDA के सभी सांसदों के एकजुटता के लिए साइन करवा लिया गया है। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि 7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में NDA के सभी सांसदों की बैठक होगी।

यह खबर भी पढ़़ें:-राजस्थान में 5 मौजूदा विधायक बने सांसद, अब यहां होंगे उप चुनाव, देखिए…

NDA को लोकसभा चुनाव में 292 सीटों का मेंडेट मिला है। यह आंकड़ा बहुमत (272) के पार है। वहीं भाजपा ने 240 सीटों पर विजय हासिल की है जो बहुमत से 32 सीटें कम हैं। चंद्रबाबू की TDP 15 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ NDA की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना सरकार बनाना मुश्किल है।

बुधवार शाम को एनडीए की बैठक हुई जिसमें TDP और JDU ने बीजेपी को समर्थन पत्र सौंप दिया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और 8 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

यह खबर भी पढ़़ें:-जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत और बाड़मेर से उम्मेदाराम जीते, रविंद्र भाटी हारे

Next Article