For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

नागौर में एक घर में मिले 4 शव जिनमें 2 सगी बहनें...पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

राजस्थान के नागौर इलाके के डीडवाना के नुवां गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह चार लोगों के शव घर में पड़े मिले।
01:18 PM Jan 20, 2024 IST | Kunal Bhatnagar
नागौर में एक घर में मिले 4 शव जिनमें 2 सगी बहनें   पूरे गांव में पसरा सन्नाटा  ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Nagaur Crime News: राजस्थान के नागौर इलाके के डीडवाना के नुवां गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह चार लोगों के शव घर में पड़े मिले। घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Advertisement

सामूहिक आत्महत्या की आशंका

पुलिस उपाधीक्षक धरम पूनिया ने बताया कि यह दिल दहला देने वाली घटना कुचामन-डीडवाना जिले के मौलासर थाना क्षेत्र के नुवां गांव में शुक्रवार रात को हुई। शनिवार सुबह वहां एक ही परिवार के चार लोगों के शव पड़े मिले। इनमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। दोनों महिलाएं बहनें बताई जा रही हैं। उनके पति विदेश में काम करते है। प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर सामूहिक आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

6 लोगों को लिया हिरासत में

मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले कर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, महिला पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने एहतियातन मृतक के परिवार के छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

पूरे गांव में सन्नाटा

पुलिस के मुताबिक, अभी तक यह साफ नहीं है कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का, एक ही परिवार के चार लोगों की एक साथ मौत से नुवा गांव में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है।

.