For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

एक्ट्रेस Mahek Chahal की बिगड़ी तबीयत, मुंबई एक अस्पताल में ICU में भर्ती

11:08 AM Jan 11, 2023 IST | BHUP SINGH
एक्ट्रेस mahek chahal की बिगड़ी तबीयत  मुंबई एक अस्पताल में icu में भर्ती

टीवी एक्ट्रेस Mahek Chahal की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहा एक्ट्रेस को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन अब सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उनकी तबीयत में पहले से काफी सुधर रही हैं, लेकिन अभी उन्हें अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें निमोनिया हो गया था और पिछले 3-4 दिनों से आईसीयू में ऑक्सीजन वेंटिलेटर पर भर्ती थी।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-अक्षय कुमार की ये एक्ट्रेस हुई घायल, चेहरे पर लगाने पड़े कई टांके

2 जनवरी को अस्पताल में हुई थी भर्ती

एक्ट्रेस ने बताया किया तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 2 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबसे वे अस्पताल में ही हैं, क्योंकि अभी भी मेरा ऑक्सीजन लेवल प्रोपर नहीं आया है। दरअसल, ऑक्सीजन लेवल बार-बार ऊपर और नीचे हो रहा है। मेरे दोनों फेफड़े बुरी तरह से इफेक्ट हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले ऐसी कभी भी बीमार नहीं पड़ी। वह बेहोश हो रही थीं। ठीक से सांस नहीं ले पा रही थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह थोड़ा आराम करना चाहती थी, इसलिए ये बात उन्होंने किसी को भी नहीं बताई। हालांकि मैंने सोचा था कि यह नॉर्मल सर्दी है, लेकिन फिर पता चला कि ये निमोनिया है।

यह खबर भी पढ़ें:-Golden Globe Awards 2023: नाटू-नाटू ने विदेश में मचाई धूम, मिला बेस्ट सॉन्ग का खिताब

‘नागिन’ से मिला फेम

वर्क फ्रंट की बात करें तो Mahek Chahal को टीवी शो ‘नागिन 6’ से फेम मिला। महक बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। टीवी शोज के अलावा महक कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फिल्म ‘छोड़ो ना यारा’, ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘मुंबई कटिंग’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

.