होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

भरतपुर में घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, फिर चादर ओढ़ाकर…

02:34 PM Jul 14, 2023 IST | Sanjay Raiswal

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। रात में सोते समय अज्ञात बदमाश ने व्यक्ति की हत्या कर दी। अनजान बदमाश ने धारदार हथियार से गला रेतकर व्यक्ति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को चादर ओढ़ाकर मौके से फरार हो गया।

सुबह जब व्यक्ति के परिजन उठे तो उन्होंने चारपाई के नीचे खून पड़ा देखा, उन्होंने चादर हटाई तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद युवकी हत्या का पता चला। परिजनों ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र के नोहरदा गांव की है।

पुलिस ने बताया कि मृतक नंगो सिंह साफ सफाई का काम करता था। वह घर में अकेला रहता था, उसके भाई बाहर रहते हैं। दो भाइयों के अलावा परिवार में कोई नहीं था। रोजाना की तरह नंगो घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। देर रात किसी व्यक्ति ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद आरोपी नंगो के शव को चादर ओढ़ाकर चला गया। सुबह जब ग्रामीण उठे तो उन्होंने नंगो की चारपाई के आसपास खून पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने चादर हटाई तो खून से लतपथ नंगो का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना रूपवास थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Next Article