For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Multibagger Stock : इस पैनी स्टॉक ने बदली निवेशकों को किस्मत, एक साल में 1 लाख का बनाया 12.32 लाख

11:59 AM Apr 21, 2023 IST | Mukesh Kumar
multibagger stock   इस पैनी स्टॉक ने बदली निवेशकों को किस्मत  एक साल में 1 लाख का बनाया 12 32 लाख

Multibagger Stock : शेयर मार्केट में पेनी स्टॉक पर निवेश करना वैसे तो काफी जोखिम भरा होता है। लेकिन कुछ मल्टीबैगर शेयर अपने निवेशकों को तकड़ा रिटर्न दे जाते हैं। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक हैं जिसने सालभर में ही अपने निवेशकों को मालामाल बना दिया है। इस शेयर का नाम वर्गो ग्लोबल (Virgo Global) का है। 21 अप्रैल 2023 को यह शेयर 2.52% गिरावट के साथ 8.12 पैसे पर ट्रेड कर रहा है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:- 1300 रुपए के पार जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर, एक्सपर्ट बोले- खरीद लो जबरदस्त होगा मुनाफा

एक साल में निवेशक हुए मालामाल
वर्गो ग्लोबल (Virgo Global) के शेयर ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 1,131.34% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस अवधि के दौरान इस शेयर 67 पैसे से उछलकर 8.12 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले 6 महीनें में इस शेयर ने 131.74% का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं एक महीनें में इस शेयर ने 33.28% का शानदार रिटर्न दिया है। इसका 52 वीक का सबसे हाई लेवल 13.53 रुपए है और 52 वीक का सबसे लो लेवल 0.64 पैसा है।

जानिए क्या कारोबार करती है कंपनी
वर्गो ग्लोबल (Virgo Global) का कारोबार कंम्यूटर हार्ड और अन्य निर्माण उद्योग से जुड़ी है। इसके अलावा कंपनी डेटा प्रोसेसर, प्रोग्राम डिजाइन को कलेक्ट करती है। वर्गो ग्लोबल का कारोबार भारत सहित दुनियाभर में फैला हुआ है। इस कंपनी का मार्केट कैप 9 करोड़ के करीब है।

.