होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी , अडानी को लगा झटका, जानें कितने स्थान नीचे खिसके

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी एक बार फिर से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं गौतम अंडानी दूसरे स्थान पर हैं।
12:57 PM Apr 05, 2023 IST | BHUP SINGH

नई दिल्ली। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मंगलवार को फोर्ब्स ने अरबपतियों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में गौतम अडानी (Gautam Adani) काफी नीचे फिसल गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी का दबदबा लगातार कायम है। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से अडानी की जिंदगी में काफी उथल-पुथल चल रही है।

यह खबर भी पढ़ें:-3 साल में 1100% का रिटर्न, 10 भागों में बांटा जायेगा यह शेयर, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान

24वें स्थान पर खिसके अडानी

अडानी के प्रमुख प्रतिद्वंदी गौतम अडानी वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर खिसक गए हैं। अडानी 24 फरवरी को दुनिया के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति थे और अब आलम यह है कि वह एक-दो नहीं बल्कि 24वें स्थान पर खिसक गए हैं। उस समय अडानी की संपत्ति 126 अरब डॉलर थी। अमरीकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडानी की संपत्ति में तेजी के साथ गिरावट आई है।

दूसरे सबसे रईस भारतीय अडानी

फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार, अडानी की कुल संपत्ति अब 47.2 अरब डॉलर है और वह अंबानी के बाद दूसरे सबसे रईस भारतीय हैं। अंबानी के पास फिलहाल 83.4 अरब डॉलर के साथ दुनिया के 9वें और भारत के पहले सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

रिलायंस इंडस्ट्री ने पिछले साल कमाए 100 अरब डॉलर

फोर्ब्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री ने पिछले साल 2022 में 100 अरब डॉलर से अधिक आय हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी है। अंबानी का कारोबार तेल, दूरसंचार से लेकर खुदरा क्षेत्र तक फैला है।

यह खबर भी पढ़ें:-600 रुपए के पार जायेगा हिंदवेयर होम इनोवेशन का शेयर, ब्रोकरेज ने दी सलाह- खरीद लो वरना पछताओगे

फोर्ब्स ने जारी की ये रिपोर्ट

फोर्ब्स द्वारा की गई रिपोर्ट के मुताबिक्र, दुनिया के 25 सबसे धनी लोगों की कुल संपत्ति 2,100 अरब डॉलर है। यह आंकड़ा 2022 में 2300 अरब डॉलर था। रिपोर्ट में दुनिया के टॉप 25 अमीर व्यक्तियों की संपत्ति पिछले साल घटी है।

फोर्ब्स की लिस्ट में हैं कौन-कौनसे भारतीय?

फोर्ब्स द्वारा जारी की गई लिस्ट में शिव नाडर तीसरे सबसे धनी भारतीय हैं। देश के चौथे सबसे धन व्यक्ति का स्थान साइरस पूरावाला को मिला है। इस्पात कारोबारी लक्ष्मी मित्तल 5वें, ओपी जिंदल समूह की सावित्री जिंदगी छठे, सन फार्मा के दिलीप सांघवी 7वें और डीमार्ट के दमानी 8वें स्थान पर हैं।

Next Article