For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

CSK vs PBKS : MS Dhoni ने लगातार 2 छक्के लगाकर जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

06:55 PM Apr 30, 2023 IST | Mukesh Kumar
csk vs pbks   ms dhoni ने लगातार 2 छक्के लगाकर जीता फैंस का दिल  सोशल मीडिया पर वायरल हुआ video

CSK vs PBKS : आईपीएल 2023 का 41वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए है। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन डेवोन कॉनवे (92) ने बनाए है। वहीं जवाब में पंजाब किंग्स ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ेंं:- IPL 2023 : SRH को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ टूर्नामेंट से बाहर

लास्ट ओवर में 2 छक्के लगाकर धोनी ने जीता फैंस का दिल
पंजाब किंग्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी लास्ट ओवर में बल्लेबाजी करने आए। उनके मैदाने में आते ही पूरा स्टेडियम धोनी के नाम से गूज उठा। उन्होंने 20वें ओवर की लास्ट 2 गेदों में लगातार 2 छक्के जड़कर फैंस का दिल जीत लिया। 5वीं गेंद पर उन्होंने ऑफ साइट में शानदार छक्का जड़ा और लास्ट गेंद लेग साइट गगनचुंबी छक्का जमाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पंजाब के खिलाफ लास्ट ओवर में एमएस धोनी लगातार 2 छक्के जड़कर फैंस का खुश कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वोन कॉनवे ने भी 92 रनों की तूफानी पारी खेली है। उन्होंने 52 गेंदों में 1 छक्के और 16 चौकों की मदद से 92 रन बनाए है।

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स : डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, महेश ठीकशाना, आकाश सिंह।

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

.