होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

MPESB Recruitment 2023: अधिकारी पदों के लिए निकली 1978 भर्ती, 17 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन  

10:22 AM Apr 10, 2023 IST | Supriya Sarkaar

MPESB Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने सरकारी नौकरी के लिए बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवदेन प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि MPESB ने ग्रुप-1,  उप समूह-1, ग्रामीण बागवानी विस्तार अधिकारी व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और वरिष्ठ बागवानी विकास अधिकारी (कार्यकारी) के पदों की भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा -2023 की अधिसूचना जारी की है। जिसमें कुल 1978 पदों पर भर्ती की जानी है।

इस भर्ती के तहत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। ऐसे में वे उम्मीदवार जो लंबे समय से अच्छी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अच्छा मौका आया है। MPESB भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 01 मई 2023 को समाप्त होगी। इस भर्ती से संबंधित योग्यता, पदों की जानकारी और आयु सीमा की जानकारी नीचे दी गई है। 

भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तारीख- 17 अप्रैल 2023

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 1 मई 2023

आवेदन फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि- 1 मई 2023

फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि- 6 मई 2023

परीक्षा शुरू होने की तारीख- 15 जुलाई 2023

एडमिट कार्ड- परीक्षा से 7 दिन पहले

कितनी है आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के लिए अलग-अलग आवेदन फीस तय की गई है। इसके लिए सामान्य या अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 560 रूपये फीस देनी होगी। जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के केंडिडेट को 310 रूपये आवेदन फीस देनी होगी। इसमें पोर्टल शुल्क 60 रूपये भी शामिल है। वहीं उम्मीदवार परीक्षा फीस का भुगतान कियॉस्क पर जाकर नकद कर सकते हैं। इसके अलावा डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। 

किस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन 

MPESB कृषि विस्तार अधिकारी और अन्य पोस्ट के लिए आयु सीमा का निर्धारण 1 जनवरी 2023 को आधार मानकर किया जाएगा। यानी 1 जनवरी 2023 तक जिस केंडिडेट की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है वह आवेदन कर सकता है।

पदों की जानकारी 

कुल पदों की संख्या- 1978

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी- 1852

प्रयोगशाला तकनीशियन- 14

क्षेत्र विस्तार अधिकारी- 27

निदेशक (कृषि)- 01

ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी- 52

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी- 07

वरिष्ठ ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी- 25

(Also Read- Government Jobs: CCL ने कई पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख से पहले करें अप्लाई)

Next Article