होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

सांसद सुमेधानंद ने जन आक्रोश यात्रा को सीकर में दिखाई हरी झंडी

12:47 PM Dec 07, 2022 IST | jyoti-sharma

भाजपा की जनाक्रोश यात्रा राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही है। आज सीकर सांसद सुनेधानंद ने धोद विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने यात्रा को भव्य और विशाल रूप मे जन -जन तक पहुंचा कर कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए और  जनाक्रोश यात्रा को हर गांव हर गली-मोहल्ले तक लेकर जाकर जन जन तक पहुंचाने का और कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ये नेता रहे मौजूद

सीकर सांसद सुमेधानंद, वरिष्ठ नेता रामेश्वर रणवा, जिलाध्यक्ष  इंदिरा ,पूर्व विधायक  गोरधन  वर्मा, यात्रा सयोजक  शोभ सिंह , यात्रा प्रभारी  मनोहर लाल  रुपपुरा, जिला प्रवक्ता  ओमप्रकाश  बिजारणिया, धोद विधानसभा मिडिया प्रभारी  पंकज काबरा द्वारा भाजपा का झंडा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भारत जोड़ो यात्रा को टक्कर देना उद्देश्य

बता दें कि भाजपा की जन आक्रोश यात्रा कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने के विरोध में निकाली जा रही है। इसके साथ  ही इशका उद्देश्य भारत जोड़ो यात्रा को टक्कर देना भी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान में जनआक्रोश आंदोलन किया जा रहा है। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने तो यहां तककह दिया था कि राहुल गांधी की भारत जोडो़ यात्रा तो सुबह-शाम की सैर के हिसाब से निकल रही है। जबकि भाजपा की ये जन आक्रोश यात्रा पूरे राजस्थान के 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। हर एक विधानसभा क्षेत्र में जनआक्रोश रथयात्रा निकाली जा रही है।

Next Article