For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

MP Assembly Election 2023: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 39 नामों में 12 से ज्यादा सांसद और मंत्री

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 7 सांसदों को टिकट दिया गया है।
10:23 PM Sep 25, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
mp assembly election 2023  bjp ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट  39 नामों में 12 से ज्यादा सांसद और मंत्री

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 7 सांसदों को टिकट दिया गया है, जिनमें से तीन केंद्रीय मंत्री हैं। इनमें प्रह्लाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते का नाम शामिल हैं।

Advertisement

आधा दर्जन से ज्यादा सांसद और मंत्री

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। पार्टी किसी भी कीमत पर यह चुनाव जीतना चाहती है। शायद यह पहली बार है कि केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा गया है। इस सूची में आधा दर्जन से ज्यादा सांसद और मंत्री शामिल हैं।

39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज है। बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस भी इस पर पूरा जोर लगा रही है। राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। आज बीजेपी की ओर से 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

.