For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जोधपुर : पति पर शक के चलते दो मासूम चढ़े बलि…पत्नी हाथ पकड़कर 2 बेटों के साथ ट्रेन के आगे कूदी

04:56 PM Jul 03, 2023 IST | Sanjay Raiswal
जोधपुर   पति पर शक के चलते दो मासूम चढ़े बलि…पत्नी हाथ पकड़कर 2 बेटों के साथ ट्रेन के आगे कूदी

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में पति के चरित्र पर शक के चलते एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ सुसाइड कर लिया है। महिला ने अपने दो बेटों के साथ मालगाड़ी ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और तीनों के शवों को मंडोर स्टेशन पहुंचाया। यह घटना जोधपुर के मंडलनाथ ट्रैक पर सोमवार सुबह 9.15 बजे हुई।

Advertisement

आरपीएफ के एएसआई गजेंद्र यादव ने बताया कि महिला की पहचान निरमा (25) पत्नी सुरेश विश्नोई निवासी उम्मेद नगर मथानिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे निरमा अपने दोनों बेटे कार्तिक (7) और विशाल (3) को लेकर मथानिया से बस में चढ़ी। फिर वह मंडलनाथ इलाके में उतर गई और बच्चों को लेकर ट्रैक पर आ गई। वह अपने बच्चों के साथ ओटीसी के पास खड़ी हो गई।
जैसे ही रेलवे ट्रैक पर ही ट्रेन आती हुई दिखाई दी। निरमा ने अपने दोनों बेटों का हाथ पकड़ा और ट्रेन के आगे कूद गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में परिजनों से बात की जाएगी।

साल 2017 में महिला की हुई थी शादी…

जानकारी के अनुसार, साल 2017 में निरमा की शादी सुरेश विश्नोई से हुई थी। सुरेश की ट्रैवल्स एजेंसी है। सुरेश के पास टैक्सी भी है। बताया जा रहा है कि निरमा अपने पति सुरेश के चरित्र पर शक करती थी। इसके चलते पति-पत्नी में अनबन चल रही थी, जिसके कारण आए दिन दोनों में झगड़े होते थे।

.