होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

पत्नी के चरित्र पर शक करना था पति, दो मासूमों को लेकर टांके में कूदी महिला…लेकिन…!

04:46 PM Jun 12, 2023 IST | Sanjay Raiswal

सांचौर। राजस्थान के जालोर में एक महिला ने अपने दो मासूमों बच्चों को लेकर टांके में कूद गई। टांके में पानी कम होने के कारण महिला तो बच गई, लेकिन दोनों बच्चों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची चितलवाना पुलिस ने मामले की जानकारी ली और लोगों से पूछताछ की। यह घटना सांचौर के कुंडकी गांव की है।

जानकारी के अनुसार, परिवारिक कलह के चलते सोमवार सुबह सोहनी बिश्नोई (32) पत्नी सचिन ने ये कदम उठाया। जब घर में सभी लोग सो रहे थे, तब विवाहिता अपनी 4 साल की बेटी समीक्षा और 8 महीने के बेटे अनुभव को लेकर पानी के टांके में कूद गई। परिजनों को इस बात की जानकारी सुबह लगी। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर एएसपी दशरथ सिंह के साथ चितलवाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी, जबकि महिला गंभीर घायल थी। पुलिस महिला को सांचौर के निजी अस्पताल लेकर गई। जहां उपचार के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने विवाहिता के परिजनों को सूचित कर दिया है।

एक दिन पहले भी महिला ने किया था सुसाइड का प्रयास...

पड़ोसियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से महिला और उसके पति में विवाद चल रहा था। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। इस बीच पति ने महिला के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। रविवार दोपहर 3 बजे भी विवाहिता आत्महत्या करने के लिए घर से 200 मीटर दूर कुएं पर गई थी। इस दौरान परिजन उसे वापस घर लेकर आए थे। उस समय महिला अकेली कुएं पर गई थी। सुसाइड के प्रयास के बाद विवाहित के देवर अभिषेक महिला की निगरानी कर रहा था। इस बीच रात 3 बजे देवर अभिषेक को नींद आ गई। जिसके बाद महिला ने ये कदम उठा लिया।

आबूरोड में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रही है महिला...

पड़ोसी ने बताया कि महिला आबूरोड में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रही थी। जिसके कारण पिछले एक साल से वो घर से बाहर रहती थी। दो दिन पहले ही वो ससुराल आई थी। महिला का पति सचिन पर हत्या का आरोप है और अवैध हथियारों के मामले में जेल जा चुका है। महिला की शादी पांच साल पहले हुई है। परिवार में दो बहने है । जिनकी शादी हो गई है। सचिन का एक छोटा भाई अभिषेक है प्राइवेट कंपनी में काम करता है। माता ऐलची और पिता विरधा राम घर पर रहते है। महिला का पीहर ओगाणा, बाड़मेर में है।

(इनपुट-रतन सिंह)

Next Article