For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भारत के इन मंदिरों में महिलाएं अंदर जाकर नहीं कर सकती हैं दर्शन, जानिए क्या है बैन के पीछे की वजह?

भारत के वो फेमस मंदिर जहां महिलाओं को मंदिरों में अंदर जाकर दर्शन करना वर्जित है। तो आइए जानते हैं उन मंदिरों के बारे में जहां महिलाओं का दर्शन करना प्रतिबंधित है।
10:29 AM Dec 16, 2023 IST | BHUP SINGH
भारत के इन मंदिरों में महिलाएं अंदर जाकर नहीं कर सकती हैं दर्शन  जानिए क्या है बैन के पीछे की वजह

वैसे भगवान के घर सभी बराबर होते हैं चाहे महिलाएं और या पुरुष। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में कुछ ऐसे मंदिर भी हैं जहां महिलाओं को एंट्री नहीं दी जाती है। कुछ ऐसे भी मंदिर जहां महिलाओं को अंदर जाने नहीं दिया जाता है। केरल के सबरीमला मंदिर के अलावा देश में कई ऐसे मंदिर हैं जहां पर महिलाओं का प्रवेश निषेध है। इन मंदिरों में महिलाओं का जाना वर्जित माना जाता है। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ मंदिरों के बारें में।

Advertisement

पद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल

केरल राज्य में पद्मनाभस्वामी मंदिर है जो भगवान विष्णु का प्रसिद्ध मंदिर है। यह भारत के प्रमुख वैष्णव मंदिर में शामिल है यह मंदिर तिरूवन्थपुरम के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। यह मंदिर विष्णु भक्तों के लिए मुख्य अराधना स्थल है। मान्यता है कि सबसे पहले इस स्थान से विष्णु भगवान की प्रतिमा प्राप्त हुई थी, जिसके बाद उसी स्थान पर इस मंदिर की स्थापना हुई थी। इस मंदिर में महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। यह भारत का सबसे अमीर मंदिर भी कहा जाता है।

यह खबर भी पढ़ें:-कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं…तो ये उपाय करें, जल्द मिलेगा छूटकारा

सबरीमाल श्री अयप्पा, केरल

सबरीमाला श्री अयप्पा मंदिर केरल के सबसे प्राचीन और भव्य मंदिरों में से एक है। अयप्पा मंदिर में देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस मंदिर में 10 से 50 साल तक की महिलाओं का प्रवेश वर्जित है।

कार्तिकेय मंदिर, पुष्कर, राजस्थान

राजस्थान का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पुष्कर सहल वैसे तो ब्रह्मा जी के एकमात्र मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां का कार्तिकेय मंदिर भी बहुत दर्शनीय है। इस मंदिर में भी महिलाओं का प्रवेश निषेध है।

मुक्तागिरी जैन मंदिर, मध्यप्रदेश

मुक्तागिरी जैन मंदिर मध्यप्रदेश राज्य के कुना शहर में है। यह जैन धर्म का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। इस मंदिर में कोई भी महिला पाश्चात परिधान पहनकर प्रवेश नहीं कर सकती है। मंदिर में ऐसे पहनावे पर पूर्ण प्रतिबंध है।

मां मांवली माता मंदिर, छत्तीसगढ़

यह मंदिर छत्तीसगढ़ कता काफी प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में एक अनोखी परंपरा है जिसके तहत महिलाओं का प्रवेश वर्जित है जिससे वे केवल बाहर से ही इस मंदिर में दर्शन कर सकती हैं। 400 साल पुराने इस मंदिर में केवल पुरुष ही दर्शन कर सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-तुलसी के पौधे ने दिए ये संकेत तो, जानें आपके जीवन पर कैसे पड़ेगा असर

शनि शिंगणापुर मंदिर, महाराष्ट्र

शनि शिंगणापुर मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिल में हैं। इस मंदिर में महिलाएं अंदर जाकर दर्शन नहीं कर सकती हैं उन्हें बाहर से ही दर्शन करने की इजाजत है। इस परंपरा को महिलाओं को तोड़ने का काम किया है। कई बार इसका विरोध भी हो चुका है।

.