For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Shah Rukh Khan Birthday : बादशाह के बर्थडे पर फैन्स को लगा बड़ा झटका, 'मन्नत' के बाहर हो रही भीड़भाड़ में हो गया कांड

07:52 PM Nov 03, 2023 IST | Sanjay Raiswal
shah rukh khan birthday   बादशाह के बर्थडे पर फैन्स को लगा बड़ा झटका   मन्नत  के बाहर हो रही भीड़भाड़ में हो गया कांड

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान के बर्थडे पर उनके फैन्स को तगड़ा झटका लगा है। शाहरुख खान का जन्मदिन मनाने के लिए मन्नत गए कुछ फैन्स पर चोरों ने धावा बोल दिया। फिर क्या था चोर शाहरुख खान के करीब 30 फैन्स का मोबाइल लेकर फरार हो गए।

Advertisement

दरअसल, 2 नवंबर यानी गुरुवार को शाहरुख खान का जन्मदिन था और उनके फैन्स अभिनेता की एक झलक पाने के लिए उनके बंगले ‘मन्नत’ के बाहर खड़े थे। शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर हजारों लोगों की भीड़ थी। सबकी आंखें मन्नत की छत पर थी। बस यहीं वो समय चोरों के लिए चोरी करने का मौका था। चोरों ने भीड़ में धक्कामुक्की और शोर-शराबे का फायदा उठाकर लोगों के मोबाइल गायब कर दिया।

मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि कल 'मन्नत' के बाहर जमा हुए फैंस के 30 से ज्यादा मोबाइल फोन चोरी हो गए। चोरों ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनकी एक झलक पाने के लिए वहां जुटी भीड़ का फायदा उठाया। बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज- मुंबई पुलिस। बता दें कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है।

अगर शाहरुख खान के जन्मदिन की बात करें तो अभिनेता ने बेहद खास अंदाज में मनाया। वहीं, इस साल शाहरुख खान ने अपने नाम अपनी लेटेस्ट फिल्मों से ‘जवान’ और ‘पठान’ से कई रिकॉर्ड दर्ज किए है। इतना ही नहीं बल्कि अब फैंस को किंग खान की आने वाली फिल्म ‘डंकी’ का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म डंकी की पहली झलक डंकी ड्राप 1 रिलीज हो चुका है, जो फैंस को बेहद पसंद आया है।

.