होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जयपुर में सेवा भारती का राष्ट्रीय सेवा संगम आज से, मोहन भागवत करेंगे शुभारंभ

राष्ट्रीय सेवा भारती का तीसरा सेवा संगम आज से केशव विद्यापीठ जामडोली में शुरू होने जा रहा है।
09:25 AM Apr 07, 2023 IST | Anil Prajapat

Rashtriya Seva Sangam : जयपुर। राष्ट्रीय सेवा भारती का तीसरा सेवा संगम आज से केशव विद्यापीठ जामडोली में शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत तीन दिन तक चलने वाले राष्ट्रीय सेवा संगम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भागवत ट्रेन से गुरुवार रात जयपुर पहुंचे। रेलवे स्टेशन परक्षेत्र प्रचारक निंबाराम व अन्य ने भागवत का स्वागत किया। भागवत दो दिन सेवा संगम में रहेंगे। वहीं सेवा संगम में गुरुवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्व जाग्रति मिशन के संस्थापक आचार्य सुधांशु महाराज और महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानन्द सहित अन्य संतों ने किया।

इस मौके पर संतों ने कहा कि प्राचीन काल में भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था। जिसे कई आक्रांताओं ने लूटा। लेकिन अब भारत ने केवल संपन्न नहीं शक्तिशाली भी बन रहा है। सेवा संगम में देशभर से आए और शिक्षा, स्वास्थ्य और भारत को स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य कर रही विभिन्न संस्थाओं ने अपने सेवा कार्यों को स्टॉलों पर प्रदर्शित किया। राष्ट्रीय सेवा भारती की महासचिव रेणु पाठक ने बताया औपचारिक उद्घाटन सत्र में सरसंघचालक के अलावा पीरामल समूह मुंबई के चेयरमैन अजय पीरामल बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे।

राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज प्रतिनिधियों को आर्शीवचन देंगे। उन्होंने बताया कि ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के ध्येय वाक्य के साथ बीस वर्षों से वंचित, पीड़ित, उपेक्षित और अभावग्रस्त बंधुओं के उत्थान में जुटे सेवा भारती का यह तृतीय महासंगम होगा। समाज में प्रगति करने के लिए पूरे देश में अथक परिश्रम करने वाले स्वयंसेवकों की सफलता की सौ कहानियां यहां सबको बताई जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें:- एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, पुलिस पर पथराव, दमकलकर्मियों को भी नहीं बख्शा

शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन विषयों पर विचार-विमर्श

सेवा संगम में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक विषयों पर विचार विमर्श होगा। सेवा संगम का मुख्य और निहित उद्देश्य सेवा भारती से जुड़े स्वैच्छिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों के बीच तालमेल स्थापित करके एक सामंजस्यपूर्ण, सक्षम और आत्मनिर्भर समाज और समृद्ध भारत का निर्माण करना है। साथ ही स्वयंसेवकों, महिलाओ का उत्साहवर्धन करना और भारत को सुपोषित बनाना भी एक उद्देश्य है।

संघ पदाधिकारियों और संतों की रहेगी मौजूदगी

तीसरे सेवा संगम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले, उद्यमी नरसीराम कुलारिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश भैया जी जोशी, सह सरकार्यवाहक मुकुंद सीआर, स्वामी माधवानन्द विश्व शान्ति परिषद के संस्थापक विश्वगुरु महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानन्द, विश्व जाग्रति मिशन के संस्थापक आचार्य सुधांशु महाराज, राजसमंद से संसद सदस्य दिया कुमारी और उद्यमी अशोक बागला उपस्थित रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:-धरती के सबसे नजदीक दो ब्लैक होल्स, खगोलविदों ने की खोज

Next Article