होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

'राइट टू सिक्योर बिल लागू करें मोदी' संजीवनी घोटाले को लेकर गहलोत ने शेखावत पर फिर बोला हमला

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार से राइट टू सिक्योर बिल लागू करे। संजीवनी घोटाले पर पीएम को शेखावत से बात करनी चाहिए, यह उनका दायित्व हैं।
07:32 AM Sep 26, 2023 IST | Anil Prajapat
CM Gehlot Jodhpur visit

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार से राइट टू सिक्योर बिल लागू करे। उन्होंने एक बार फिर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर निशाना साधते हुए कहा कि निवेशकों की जमापूंजी की सुरक्षा के लिए वह मोदी से राइट टू सिक्योर बिल को लागू करना चाहिए, ताकि आम जनता को अपनी पूंजी वापस मिल सके। संजीवनी घोटाले पर पीएम को शेखावत से बात करनी चाहिए, यह उनका दायित्व हैं।

आज डेढ़ लाख लोगों के करोड़ों रुपए फंसे हैं। मैं चाहता हूं कि वो जनता को वापस मिले। राजस्थान में संजीवनी का स्कैंडल हुआ। केंद्र की जिम्मेदारी बनती है कि गरीबों काे उनका हक दिलाए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को जोधपुर जिले में लाभार्थियों से संवाद किया और जिले को कई सौगात दी।

गरीब के लिए हम जेल जाने को तैयार: गहलोत ने कहा कि मैंने दुर्भावना से कोई काम नहीं किया। प्रदेश का सीएम होने के नाते लोग मेरे पास अपने फंसे पैसों के लिए आए थे तो मैंने उनकी बात सुनी। मैंने इसके लिए काेई कैं पेन नहीं चलाया। इसके बाद भी ये लोग आगे नहीं आ रहे हैं। केंद्र सरकार को भी हमारी मदद करनी चाहिए। वहीं अगर गरीब का पैसा मिलता है तो हम जेल जाने को भी तैयार हैं।

हमारा सांसद, फिर भी काम नहीं…

केंद्रीय मंत्री शेखावत को निकम्मा बताने के बयान को लेकर गहलोत ने कहा कि जब कोई काम नहीं करता है तो इसके लिए घर के बुजुर्ग इसी तरह के शब्द इस्तेमाल करते हैं। यहीं मैंने किया। जब कें द्र में हमारा सांसद मंत्री बनकर बैठा है और हमारे काम नहीं हो रहे तो और क्या कहा जाएगा। शेखावत को लगता है कि मैंने दुर्भावना से ऐसा किया है, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मैंने जिंदगी में किसी के खिलाफ ऐसी भावना नहीं रखी तो इनके लिए क्यों रखूंगा? प्रदेश का सीएम होने के नाते लोग मेरे पास आए थे तो मैंने उनकी बात सुनी और सुनूंगा भी। मैंने इसके लिए राजस्थान में कहीं कैं पेन थोड़ी चलाया है। कहीं घूमा भी नहीं हूं। इसके बाद भी ये लोग आगे नहीं आ रहे हैं।

राजस्थान में कांग्रेस की लहर

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की लहर चल रही है। भाजपा वाले कितना ही जोर लगा दें। मोदी से लेकर उनके सभी नेता यहां दौरे कर लें, लेकिन इस बार वे सत्ता में नहीं आएं गे। राहुल गांधी के ‘राजस्थान में कड़ी टक्कर’ वाले बयान पर गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भावनाओ और कमेंट को हम चैलेंज के तौर पर ले रहे हैं। उन्होंने हमें चुनौती दे दी है कि आप जीत कर बताओ, हम जीतकर दिखाएं गे।

वकील स्ट्राइक की परंपरा खत्म

गहलोत ने कहा कि वकील एक बार स्ट्राइक पर उतर जाते हैं, तब स्ट्राइक कॉल ऑफ करना उनके हाथ में नहीं होता। उन्होंने कहा कि स्ट्राइक खत्म करवाने वालों की अलग बिरादरी है। आप हमको जानते हो और हम आपको भी जानते हैं। इसलिए स्ट्राइक की परंपरा खत्म करें।

ये खबर भी पढ़ें:-जोधपुर: 8 लाख लाभार्थियों को CM अशोक गहलोत का बड़ा तोहफा, 74 करोड़ का किया सीधा हस्तांतरण

Next Article