मोदी को Cyprus में दिया सर्वोच्च सम्मान, PM ने कहा यह सत्कार 140 भारतीयों का
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को साइप्रस (Cyprus) की सरकार ने सर्वोच्च सम्मान (highest honour) से नवाजा है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस (President of Cyprus Nikos Christodoulides) ने पीएम मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय से सम्मानित किया। ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय साइप्रस की ओर से प्रदान किया जाने वाला नाइटहुड सम्मान है। यह सम्मान साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया था।
सर्वोच्च सम्मान ग्रहण करने के बाद पीएम मोदी ने कहा- राष्ट्रपति निकोस, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय सम्मान के लिए मैं आपका, साइप्रस की सरकार का और साइप्रस की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सिर्फ नरेंद्र मोदी का सम्मान नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।
यह उनकी आकांक्षाओं व क्षमताओं का सम्मान है। यह हमारी संस्कृति, भाईचारे और वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा का सम्मान है।