होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Mitchell Starc बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, KKR ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा, इन प्लेयर्स पर हुई पैसों की बारिश

03:19 PM Dec 19, 2023 IST | Mukesh Kumar

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का मिनी ऑक्शन आज दुबई में जारी है। आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने गए है। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस 20.50 करोड़ रुपए में सनराइज हैदराबाद ने खरीदा है, हर्षल पेटल को 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब ने खरीदा है, वो इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय प्लेयर बन गए है। वहीं वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान रोवमन पॉवेल 7.40 करोड़ रुपए में बिके है, उनको राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है, वहीं ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप को वर्ल्ड विजेता बनाने वाले ट्रैविड हेड को 6.80 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है।

यह खबर भी पढ़ें :- IPL 2024 Auction: 77 खिलाड़ियों पर खर्च होंगे इतने करोड़, सभी टीमों के पास 100 करोड़ रुपए का पर्स, जानें नीलामी से जुड़ी पूरी डिटेल्स

इस आक्शन में हर्षल पटेल बने सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी
हर्षल पटेल को खरीदने के लिए गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स में जबरदस्त टक्कर हुई है। 10.75 करोड़ रुपए तक गुजरात ने बोली लगाई, उसके बाद सबसे बड़ी बोली पंजाब ने लगाई और 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया है। वो इस ऑक्शन के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने है।

पैट कमिंस के लिए भिड़े बेंगलुरु-हैदराबाद
वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पैट कमिंस को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में जमकर बिडिंग वॉर हुआ। 2 करोड़ रुपए की बेस प्राइस से मुंबई ने शुरुआत की, उन्होंने 5 करोड़ रुपए तक बोली लगाई। यहां से बेंगलुरु और चेन्नई में बिडिंग वॉर हुआ। क्योंकि दोनों ही टीमों को कप्तान की जरूरत है। चेन्नई ने 10 करोड़ रुपए तक की बोली लगाई, बेंगलुरु और हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपए तक बोली लगाई। आखिरकार सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए में उन्हें खरीदा है।

रचिन रवींद्र और शार्दूल ठाकुर चेन्नई में शामिल
न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था, चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 1.80 करोड़ रुपए में ही चेन्नई में शामिल हो गए। उनके लिए दिल्ली ने भी बोली लगाई थी। वहीं चेन्नई ने शार्दुल ठाकुर को भी 4 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनके लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाई थी।

1.50 करोड़ रुपए में बिका हसरंगा
आईपीएल आक्शन 2024 के दूसरे सेट में श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा की खरीद ने सबसे होश उड़ा दिए है, उन्हें 1.50 करोड़ रुपए की बेस प्राइस में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया है। वहीं अहमतुल्लाह ओमरजई को 50 लाख रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीदा लिया है।

ट्रैविस हेड सहित इन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश
ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप विजेता ट्रैविस हेड को 6.80 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है। उनके लिए चेन्नई ने भी बोली लगाई, हेड की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। ट्रैविस हेड ने वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के खिलाफ शतक जड़ा था और ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप विजेता बनाया था। वहीं रोवमन पॉवेल को राजस्थान रायल्स ने 7.40 करोड़ रुपए में खरीदा है।

4 करोड़ रुपए में बिके हैरी ब्रूक
इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है, उनके लिए राजस्थान ने भी बोली लगाई है।

Next Article